Jobs Result 2023 Live: डीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए भी निकलीं नौकरियां
{"_id":"641bcbd90762fcdc38011563","slug":"sarkari-result-naukri-2023-live-updates-check-latest-govt-jobs-board-exam-results-in-hindi-2023-03-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Jobs Result 2023 Live: डीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए भी निकलीं नौकरियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 23 Mar 2023 09:12 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 23 Mar 2023 09:12 PM IST
खास बातें
Sarkari Result Naukri 2023 Live Updates News in Hindi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हम हर रोज नई नौकरी के बारे में जानकारी लेकर आते हैं। डीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकलीं हैं। इसके साथ ही 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी नौकरियां है।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
09:11 PM, 23-Mar-2023
Sarkari Naukri JKPSC Recruitment 2023
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग की ओर से की जा रही सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए ओएम श्रेणी के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरबीए, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, एएलसी, पीएससी और ओएससी उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 43 वर्ष है। पीएचसी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 42 वर्ष है।
08:30 PM, 23-Mar-2023
Govt Jobs JKPSC Recruitment 2023
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग के इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदक एक अप्रैल से तीन अप्रैल, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य राज्य में कुल 285 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन
07:49 PM, 23-Mar-2023
Sarkari Result Naukri 2023
इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 तक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
06:53 PM, 23-Mar-2023
Govt Jobs JKPSC Recruitment 2023
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने उच्च शिक्षा विभाग में जम्मू और कश्मीर के सरकारी डिग्री कॉलेजों में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
06:33 PM, 23-Mar-2023
Sarkari Naukri SAI में निकलीं हैं नौकरियां
खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में स्पोर्ट स्पेशलिस्ट की भर्ती निकली है। जहां आवेदन कर युवा करिअर बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें साई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। जहां उन्हें भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी।
05:25 PM, 23-Mar-2023
Sarkari Result Naukri 2023 Live डीआरडीओ में निकलीं भर्तियां
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन, सेंटर फॉर एयर बोर्न सिस्टम, DRDO-CABS ने JRF पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार drdo.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। यह DRDO-CABS भर्ती अभियान संगठन में 18 पदों को भरेगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 मार्च तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:28 PM, 23-Mar-2023
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 2023
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की उम्र एक जनवरी 2023 को 20 साल से कम 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।03:27 PM, 23-Mar-2023
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती आवेदन शुल्क
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 5000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 800 रुपए फीस देनी होगी। हालांकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 600 रुपए देने होंगे, जबकि पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 400 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।01:51 PM, 23-Mar-2023
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2023
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 मार्च 2023 से चल रही है। इसके लिए स्नातक पास उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तीन अप्रैल 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।01:22 PM, 23-Mar-2023