Sarkari Naukri Live 2020: भारतीय डाक विभाग, आईबीपीएस, भारतीय सेना समेत अन्य सरकारी विभागों में हो रही हैं भर्तियां
{"_id":"5ee2f2d08ebc3e43192025bd","slug":"sarkari-naukri-result-2020-live-vacancy-in-ibps-aic-india-indian-postal-circle-and-other-recruitment-govt-jobs","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Live 2020: भारतीय डाक विभाग, आईबीपीएस, भारतीय सेना समेत अन्य सरकारी विभागों में हो रही हैं भर्तियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 12 Jun 2020 04:00 PM IST
Jaya Tripathi
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Fri, 12 Jun 2020 04:00 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2020 live : बहुत से सरकारी विभागों में सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन निकाले गए हैं। आज हम आपको भारतीय सेना, भारतीय डाक विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, आईबीपीएस आयोग समेत अन्य कई विभागों में निकली नौकरी के बारे में बताएंगे, जिनमें बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। अगर आपके पास भी आवेदन में मांगी गई संबंधित योग्यताएं हैं। तो आप इन पदों पर फटाफट आवेदन करें। सरकारी विभागों में आवेदन करने हेतु नोटिफिकेशन और ऑनलाइन लिंक भी मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं...
विज्ञापन
sarkari naukri live 2020
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
03:58 PM, 12-Jun-2020
NTPC में करना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो 22 जून तक करें आवेदन
NTPC Recruitment 2020 : नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने खदान सर्वेक्षक, उत्खनन प्रमुख समेत कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। बता दें कि उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आज ही पूर्ण करें। आवेदन करने के बाद एक प्रिंटआउट को सुरक्षित रख लें।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
02:28 PM, 12-Jun-2020
Indian Army Recruitment Rally 2020: भारतीय सेना जवानों की भर्ती के लिए रैली आयोजित करने जा रही है। इस रैली का आयोजन जुलाई से अगस्त महीने में किया जाएगा। इस रैली भर्ती का आयोजन हिसार (हरियाणा), पटियाला और चरखी दादरी (हरियाणा) में किया जाएगा।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
12:48 PM, 12-Jun-2020
Orissa High Court Recruitment 2020: हाईकोर्ट ऑफ ओडिशा, कटक ने कई पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। जिसके तहत जिला न्यायाधीश के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे सबसे पहले इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
11:59 AM, 12-Jun-2020
IBPS Recruitment 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) द्वारा टीचिंग और नॉन टीचिंग कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह खुशखबरी है। उम्मीदवार जो इन पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, वे अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट या आगे दी गई लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
11:01 AM, 12-Jun-2020
Gujarat Health & Family Welfare Department Recruitment 2020: गुजरात स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में नौकरी करने का सुनहरा मौका सामने आया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जो यहां नौकरी करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून, 2020 है।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:12 AM, 12-Jun-2020
सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए सुनहरा मौका, अधिकतम आयु 56 वर्ष
Geological Survey of India Recruitment: जियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि साधारण ग्रेड चालक, सामान्य केंद्रीय सेवा समूह 'सी' पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 06 जुलाई 2020 को या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:01 AM, 12-Jun-2020
डाक विभाग में चार हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, इन तीन राज्यों के उम्मीदवार करें आवेदन
डाक विभाग में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये भर्तियां मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड सर्कल में ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) के लिए हैं। 4166 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई है। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
08:02 AM, 12-Jun-2020
Rajasthan high court Recruitment 2020 – राजस्थान उच्च न्यायालय ने नियुक्ति के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। ये नियुक्तियां कुल 14 रिक्त पदों पर की जाएंगी। उम्मीदवार आवेदन पत्र जमा करने से पहले दी गई नोटिफिकेश को जरूर पढ़ें। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून तक है।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
07:57 AM, 12-Jun-2020
Sarkari Naukri Live 2020: भारतीय डाक विभाग, आईबीपीएस, भारतीय सेना समेत अन्य सरकारी विभागों में हो रही हैं भर्तियां
Loksabha Secretariat Recruitment 2020: लोक सभा सचिवालय में सहायक के विभिन्न पदों भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद पर नौकरी पाना चाहते हैं। वे उम्मीदवार 30 जून, 2020 या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।