Sarkari Naukri 2021: 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए ढेरों वैकेंसी, आज ही करें आवेदन
{"_id":"5ff679ba8ebc3e3097107d7b","slug":"sarkari-naukri-live-2021-govt-jobs-results-news-updates-apply-for-ssc-cgl-oil-india-hvpnl-etc","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए ढेरों वैकेंसी, आज ही करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 07 Jan 2021 04:35 PM IST
शुभांगी गुप्ता
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 07 Jan 2021 04:35 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri Updates 2021: सरकारी नौकरी का सपना बहुत से युवा देखते हैं। इस सपने को पूरा करने के लिए सालों बहुत मेहनत करते हैं और इंतजार करते हैं, उनकी योग्यता अनुसार नौकरी के आवेदन निकलने का। परन्तु कभी- कभी ऐसा भी होता है कि आवेदन निकाल भी जाते हैं और छात्रों को पता भी नहीं चलता। इसलिए आपको amarujala.com पर प्रतिदिन नवीन नौकरियों के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही आपको योग्यता, पदों की संख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
04:23 PM, 07-Jan-2021
IIMC Recruitment 2021: प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां, इंटरव्यू से होगा चयन
IIMC: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन ने असिस्टेंट और असोसिएट प्रोफेसर के कई रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं। 32 वर्ष अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि इसके लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इतना ही नहीं 2,17,100 तक प्रतिमाह सैलरी भी निर्धारित किया गया है। तो फिर देर किस बात की, तुरंत आवेदन करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन
एप्लीकेशन फॉर्म
ऑफिशियल नोटिफिकेशन
एप्लीकेशन फॉर्म
03:58 PM, 07-Jan-2021
India Post: 10वीं पास के लिए शानदार मौका, आज ही करें आवेदन
भारतीय डाक विभाग के तहत ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। योग्य अभ्यर्थी 20 जनवरी, 2021 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार नौकरी से संबंधित सभी जानकारियों से अवगत होने के बाद आवेदन प्रक्रिया को जल्द पूरा करें।
विज्ञापन
03:07 PM, 07-Jan-2021
Rail Wheel Plant Recruitment 2021: अपरेंटिस के कई पदों पर भर्तियां
रेल व्हील प्लांट ने अपरेंटिस के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स व डिप्लोमा हॉल्डर्स के लिए यह शानदार मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 14 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए चयन मेरिट के आधार पर होगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा।
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
02:28 PM, 07-Jan-2021
Indian Army Recruitment 2021: 10वीं या 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
भारतीय सेना में नौकरी हर युवा के लिए गर्व की बात है। इससे जुड़ा गौरव व सम्मान युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। बता दें कि ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) गया ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 02 फरवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।
01:38 PM, 07-Jan-2021
Metro Rail Recruitment 2021: मैनेजर, पीआरओ, समेत कई पदों पर भर्तियां
उत्तराखण्ड मेट्रो रेल, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर एण्ड बिल्डिंग कन्सट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूकेएमआरसी) में विभिन्न पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 जनवरी, 2021 तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फार्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
01:01 PM, 07-Jan-2021
Police Constable Recruitment 2021: बंपर भर्तियां, छूट न जाए मौका
पुलिस कांस्टेबल के 4000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। 18 से 33 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी और आवेदन लिंक के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:12 PM, 07-Jan-2021
AIIMS Recruitment 2021: कई पदों पर भर्तियां, इंटरव्यू से ही होगा सेलेक्शन
AIIMS Manglagiri Notofication 2021: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), मंगलागिरी ने ट्यूटर, डेमोंस्ट्रेटर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 जनवरी, 2021 को निर्धारित स्थान पर वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए समय से पहुंच जाएं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।
11:22 AM, 07-Jan-2021
SSC CGL 2021: जारी है आवेदन प्रक्रिया, पढ़ें नोटिफिकेशन
कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (SSC CGL) 2021 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत कई पदों पर भर्तियां होंगी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। हांलाकि पदों पर कुल भर्तियों की जानकारी बाद में दी जाएगी। पिछले साल भी करीब 9500 पदों को भरा गया था। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें और तुरंत आवेदन करें।
Apply Online
Apply Online
10:13 AM, 07-Jan-2021
18 वर्ष की आयु है तो अभी करें आवेदन, यहां मिलेगी सरकारी नौकरी
CCI में अप्रेंटिस के कई रिक्त पदों पर भर्तिया हो रही हैं। इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। नीचे दिए लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और निर्धारित पते पर 20 जनवरी, 2021 तक भेज दें। इसके आलावा आवेदकों को लिखित परीक्षा का सामना भी नहीं करना होगा, ट्रेड टेस्ट के आधार पर ही सिलेक्शन किया जाएगा।
नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
09:23 AM, 07-Jan-2021
केंद्र और राज्य सरकार में नौकरियां, करें आवेदन
यदि आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो हम आपको 3 बड़ी नौकरियाें के बारे में जानकारी देंगे। यह तीनों ही नौकरियां अलग-अलग क्षेत्रों से हैं और इनके लिए केवल आज ही आवेदन कर सकते हैं। यह वैकेंसी कॉटन कॉरपोरेशन, विधान सभा और आईडीबीआई बैंक में हैं। तो बिना देरी किए, अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार आज ही आवेदन करें। तीनों नौकरियों को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।