क्षेत्र पदाधिकारी के पदों पर हो रही हैं भर्तियां, आज है आवेदन का अंतिम मौका
BPSSC Bihar Police Recruitment 2020 : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग में कई रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। बता दें कि ये भर्ती वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के पदों की जा रही है। आवेदक ऑनलाइन पंजीकरण करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर देखें। पंजीकरण प्रक्रिया को 16 सितंबर, 2020 तक पूरा कर लें। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कुल 43 पद
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 13 अगस्त, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 16 सितंबर, 2020
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता और डिग्री/डिप्लोमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गए नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा :
पुरुष/महिला दोनों उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष पद के अनुसार निर्धारित की गई है।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक आवेदक इन पदों पर 16 सितंबर, 2020 की शाम तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जाए गए। आवेदन ऑनलाइन करने के बाद एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।