BPSC सिविल जज PCS J की मुख्य परीक्षा तिथि बढ़ी, लें पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने जारी एक नोटिस में बताया कि बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा आयोग के अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। लेकिन आयोग ने परीक्षा स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया है। परीक्षा की संशोधित तिथि बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी कर दी जाएगी। बीपीएससी न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा कल से शुरू होने वाली थी, यानी 20 फरवरी, 2019 से 28 फरवरी, 2019 तक आयोजित की जानी थी।
जिन उम्मीदवारों ने न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए हैं, वे केवल मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं।
BPSC ने 7 जनवरी, 2019 को न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए परिणाम जारी किया था। प्रारंभिक परीक्षा में स्क्रीनिंग के बाद, 1100 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया था।
मुख्य परीक्षा में, उम्मीदवारों को पांच पेपर में सफलता प्राप्त करनी होती है। जिनमें करंट अफेयर्स, जनरल साइंस, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश और लॉ ऑफ एविडेंस एंड प्रोसीजर शामिल हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूर्ण जानकारी से अवगत हो।
अंग्रेजी में पढ़ेे के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
Sarkari result से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें