फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sarkari Naukri 2021 Rajasthan Latest Govt Jobs Alert 10525 Posts Created for Sarkari Bharti

Sarkari Naukri: राजस्थान में बंपर भर्तियों का रास्ता साफ, स्कूलों में शिक्षकों के 10 हजार तो मेडिकल कॉलेजों में 525 नए पद सृजित

Wed, 29 Dec 2021 11:32 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 29 Dec 2021 11:32 AM IST
सार

सरकार ने स्कूलों और मेडिकल कॉलेजों में बड़ी संख्या में नए पदों का सृजन किया है। इन पदों को मुख्यमंत्री कार्यालय से स्वीकृति मिल चुकी है। अब जल्द ही इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Rajasthan Latest Govt Jobs Alert 10525 Posts Created for Sarkari Bharti
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में 10 हजार से अधिक पदों पर नई सरकारी भर्तियों का रास्ता साफ होने वाला है। राज्य सरकार ने स्कूलों और मेडिकल कॉलेजों में बड़ी संख्या में नए पदों का सृजन किया है। इन पदों को मुख्यमंत्री कार्यालय से स्वीकृति मिल चुकी है। अब जल्द ही इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। हालांकि, अभी सरकार की ओर से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन माना जा रहा है कि सरकार बेरोजगार युवाओं के आंदोलन और रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से निपटने के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर सकती है। हालांकि, अभी भी राज्य में कई पुरानी भर्तियों के पात्र उम्मीदवारों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया और परीक्षाओं का अंतिम परिणाम विवादों के कारण लंबित हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri-Result 2021 Live: संघ लोक सेवा आयोग ने निकालीं भर्तियां, अधिकारी बनने के लिए यहां करना होगा आवेदन

विज्ञापन

Sarkari Naukri: राजस्थान शिक्षकों के 10 हजार नए पदों की स्वीकृति

राजस्थान सरकार ने राजस्थान में शिक्षकों के 10 हजार नए पदों के सृजन की स्वीकृति दे दी है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने प्रारम्भिक शिक्षा स्टाफिंग पैटर्न शाला दर्पण पोर्टल पर लाइव कर दिया है। इस नए स्टाफिंग पैटर्न से प्रारम्भिक शिक्षा महकमे में शिक्षकों के करीब 10 हजार नए पद सृजित हुए हैं। शाला दर्पण पोर्टल पर इस संबंध में सभी जानकारी दी गई है।
 

Sarkari Jobs: राजस्थान मेडिकल सोसायटी करेगी 525 रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती

वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान मेडिकल सोसायटी के अधीन संचालित भरतपुर, भीलवाड़ा, पाली, चूरू एवं डूंगरपुर के मेडिकल कॉलेजों के लिए आचार्य से जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर स्तर तक के 525 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी से इन मेडिकल कॉलेजों में 5वें बैच के साथ ही स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ हो सकेंगे और नेशनल मेडिकल कमीशन के नियमों के अनुरूप कॉलेजों का संचालन संभव हो सकेगा। 
 

विज्ञापन

Sarkari Bharti: पांच जिलों के मेडिकल कॉलेजों में होंगी भर्तियां

राजस्थान मेडिकल सोसायटी की ओर से तैयार प्रस्ताव के अनुसार भरतपुर, भीलवाड़ा, पाली, चूरू एवं डूंगरपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आचार्य के 5, सह आचार्य के 21, सहायक आचार्य के 35, वरिष्ठ प्रदर्शक के 10, सीनियर रेजिडेंट के 13 और जूनियर रेजिडेंट के 21 पद सृजित किए जाएंगे। इस प्रकार प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में 105 नवीन पदों का सृजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed