फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021: 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए ढेरों नौकरियां, छूट न जाए मौका

Tue, 16 Feb 2021 04:53 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 16 Feb 2021 04:53 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2021 LIVE Updates: सरकारी नौकरी पाने के लिए हर कोई मेहनत करता है लेकिन सफलता तब प्राप्त होती है जब सबसे हटकर सोचा जाए। बता दें, नौकरी के लिए जितना महत्वपूर्ण है मेहनत करना उतना ही जरूरी है सही मौके की तालाश करना। अगर समय पर आवेदन न कर पाएं तो की गई मेहनत और तैयारी दोनों का कोई फायदा नहीं है। लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम amarujala.com आपको बताएंगे कि कब, कहां और किस समय मौका आपका इंतजार कर रहा है। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Live Updates Today: Apply for Railway Jobs, GAIL, CCL, Teaching Jobs
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:52 PM, 16-Feb-2021

दिल्ली डाक विभाग में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां

भारतीय डाक विभाग (दिल्ली) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गईं हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी, 2021 तक जारी रहेगी। खास बात है कि इस नौकरी के लिए दसवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत होने के बाद तुरंत आवेदन करें।
03:31 PM, 16-Feb-2021

CCL: मेरिट के आधार पर ही युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने अपरेंटिस के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 फरवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। उम्मीदवारों का 10वीं और 12वीं पास होना अनिवार्य है। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। अधिक जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी लें।
विज्ञापन
02:17 PM, 16-Feb-2021

पीआरओ के पदों पर भर्तियां, ग्रेजुएट हैं तो करें आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क अधिकारियों के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 16 फरवरी, 2021 से शुरू हो गई है। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए आगे दिए लिंक पर क्लिक करें और तुरंत आवदेन करें।
12:41 PM, 16-Feb-2021

टीचर के पदों पर 1.5 लाख तक सैलरी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

सरकारी शिक्षक भर्ती 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 16 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नौकरी से संबंधित सभी जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
11:12 AM, 16-Feb-2021

DRDO में हो रही हैं सीधी भर्तियां, तुरंत करें आवेदन

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में अपरेंटिस के कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी, 2021 को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार उससे पहले ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा और कोई आवेदन शु्ल्क भी नहीं देना होगा। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।
10:26 AM, 16-Feb-2021

BHEL में 10वीं पास के लिए कई अवसर, आज ही करें आवेदन

भारत की नवरत्न कंपनी बीएचईएल में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार केवल 22 फरवरी, 2021 तक ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। ये भर्तियां अपरेंटिस के रिक्त पदों पर हो रही हैं। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, नीचे दिए लिंक से जानकारी लें और तुरंत आवेदन करें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक
खबर से संबंधित आवश्यक सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन
09:24 AM, 16-Feb-2021

भारतीय रेल में 10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां, जाने न दें मौका

Indian Railway Jobs: रेलवे भर्ती सेल (RRC) में अपरेंटिस के अनेक पदों के लिए भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 06 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर ही होगा। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।
08:47 AM, 16-Feb-2021

GAIL: युवाओं के लिए नौकरियां, सैलरी 60,000 तक

गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) में कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये भर्तियां एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए हो रही हैं। उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, बता दें आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए आपका चयन एक इंटरव्यू के आधार पर होगा और कोई शुल्क भी नहीं देना होगा। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 
08:08 AM, 16-Feb-2021

Sarkari Naukri 2021: 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए ढेरों नौकरियां, छूट न जाए मौका

SSC MTS 2021: कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (SSC MTS) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि इन पदों पर 05 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया जारी है। खास बात है कि 10वीं पास उम्मीदवार भी इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं और चयन भी बेहद आसान तरीकों से होगा। तो फिर देर किस बात की, आज ही आवेदन करें।

नोटिफिकेशन लिंक
आवेदन लिंक
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed