Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा, इन सरकारी विभागों में चल रही हैं भर्तियां
{"_id":"5ff91d118ebc3e333554c004","slug":"sarkari-naukri-2021-live-updates-today-apply-for-railway-jobs-aiims-india-post-metro-jobs","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा, इन सरकारी विभागों में चल रही हैं भर्तियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 09 Jan 2021 04:47 PM IST
शुभांगी गुप्ता
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 09 Jan 2021 04:47 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2021 LIVE Updates: सरकारी नौकरी पाने के लिए हर कोई मेहनत करता है लेकिन सफलता तब प्राप्त होती है जब सबसे हटकर सोचा जाए। बता दें, नौकरी के लिए जितना महत्वपूर्ण है मेहनत करना उतना ही जरूरी है सही मौके की तालाश करना। अगर समय पर आवेदन न कर पाएं तो की गई मेहनत और तैयारी दोनों का कोई फायदा नहीं है। लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम amarujala.com आपको बताएंगे कि कब, कहां और किस समय मौका आपका इंतजार कर रहा है। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
04:42 PM, 09-Jan-2021
UPSC: प्रोफेसर, डायरेक्टर समेत कई पदों पर भर्तियां, करें आवेदन
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कई पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर (शिपिंग), असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई अन्य पद शामिल हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन केवल एक इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, लें पूरी जानकारी अभी आवेदन करें।
03:49 PM, 09-Jan-2021
लेक्चरर की बंपर भर्तियां, सैलरी 1.5 लाख से भी ज्यादा
UPPSC: राज्य के इंटर कॉलेजों में विभिन्न विषयों के लेक्चरर के रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गई है। 21 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार 22 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रवक्ता पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार नहीं होगा। प्रारंभिक परीक्षा के बाद होने वाली मुख्य परीक्षा की मेरिट के आधार पर चयन होगा।
नोटिफिकेशन लिंक (English)
नोटिफिकेशन लिंक (Hindi)
आवेदन लिंक
नोटिफिकेशन लिंक (English)
नोटिफिकेशन लिंक (Hindi)
आवेदन लिंक
विज्ञापन
02:51 PM, 09-Jan-2021
Rail Wheel Plant Recruitment 2021: अपरेंटिस के कई पदों पर भर्तियां
रेल व्हील प्लांट ने अपरेंटिस के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स व डिप्लोमा हॉल्डर्स के लिए यह शानदार मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 14 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए चयन मेरिट के आधार पर होगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा।
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
01:58 PM, 09-Jan-2021
प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां, इंटरव्यू से होगा चयन
IIMC: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन ने असिस्टेंट और असोसिएट प्रोफेसर के कई रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं। 32 वर्ष अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि इसके लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इतना ही नहीं 2,17,100 तक प्रतिमाह सैलरी भी निर्धारित किया गया है। तो फिर देर किस बात की, तुरंत आवेदन करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन
एप्लीकेशन फॉर्म
ऑफिशियल नोटिफिकेशन
एप्लीकेशन फॉर्म
01:13 PM, 09-Jan-2021
एयरपोर्ट अथॉरिटी में कई पदों पर नौकरियां, मिल रही है अच्छी सैलरी
AAI Recruitment 2021: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 जनवरी, 2021 तक जारी रहेगी। खास बात है कि इन पदों पर 60 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपये तक सैलरी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
Apply Online
Apply Online
12:35 PM, 09-Jan-2021
मैनेजर, पीआरओ, लीगल असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्तियां, करें अप्लाई
Metro Rail Recruitment 2021: उत्तराखण्ड मेट्रो रेल, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर एण्ड बिल्डिंग कन्सट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूकेएमआरसी) में विभिन्न पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 जनवरी, 2021 तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फार्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:07 PM, 09-Jan-2021
OIL India Recruitment 2021: कई पदों पर भर्तियां, करें आवेदन
ऑयल इंडिया (Oil India) में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 19 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आईटी इंजीनियर, केमिस्ट समेत कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इसके अलावा अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि आपको किसी प्रकार का आवेदन शुल्क भी नहींं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत आवेदन करें। विस्तृत जानकारी के लिए ये पढ़ें।
11:35 AM, 09-Jan-2021
NHPC Recruitment 2021: 18 वर्ष की आयु है तो करें निशुल्क करें आवेदन
एनएचपीसी लिमिटेड (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये नियुक्तियां ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर होने जा रही हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और आवेदकों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। अधिक जानकारी के लिए ये पढे़ं।10:46 AM, 09-Jan-2021
4000 पुलिस कांस्टेबसल की भर्ती प्रक्रिया स्थगित, लें पूरी जानकारी
मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर जारी आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। बता दें कि मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 4200 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके लिए आवेदन की आखिरी तिथि 31 दिसंबर, 2021 थी, जिसे नए साल के अवसर पर आठ दिन यानी 08 जनवरी, 2021 तक बढ़ा दिया गया था। अब यह स्थगित कर दी गई है। ये है वजह...
10:09 AM, 09-Jan-2021
पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021: 10वीं और 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेवल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 7298 पदों पर भर्तियां होंगी। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 11 जनववरी, 2021 से शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं, 69000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद ही आवेदन करें।