02:46 PM, 27-Feb-2021
यूपीएससी ने 89 पदों पर भर्ती के लिए निकाली वैकेंसी, अभी करें आवेदन
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा पब्लिक प्रॉसिक्यूटर से लेकर सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर तक के कुल 89 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की आयु 30 वर्ष से अधिक और 38 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयोग ने पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की है, जिसे आप इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर देख सकते हैं।
01:51 PM, 27-Feb-2021
राज्य लोक सेवा आयोग कर रहा है 2452 मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती
राज्य लोक सेवा आयोग ने 2452 पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती ग्रुप ए (जूनियर ब्रांच) में मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट सर्जन) के पद पर की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत राज्य के चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में नियुक्त किया जाएगा। इस नौकरी के बारे में अधिक जानकारी जैसे- योग्यता, पदों का विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि आदि के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
12:48 PM, 27-Feb-2021
इस विभाग में 882 पदों पर सीधी भर्ती, फौरन करें आवेदन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कुल 882 पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदकों की नियुक्ति कृषि पर्यवेक्षक के पदा पर की जाएगी। 16 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर नौकरी से संबंधित अन्य जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि पढ़ सकते हैं।
11:45 AM, 27-Feb-2021
डीयू में गैर-शैक्षणिक श्रेणियों के 1145 पदों पर भर्ती, अभी करें आवेदन
दिल्ली विश्वविद्यालय में गैर-शैक्षणिक श्रेणियों के 1145 पदों पर भर्ती की जा रही है। 23 फरवरी, 2021 से यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 16 मार्च, 2021 तक आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए और दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
10:25 AM, 27-Feb-2021
एनसीसी कैडेट्स के लिए सुनहरा अवसर, कल आवेदन की अंतिम तिथि
भारतीय सेना ने विशेष भर्ती योजना के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन के आधार पर एनसीसी कैडेट्स के आवेदन आमंत्रित किए हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें भर्ती प्रक्रिया कल तक ही सक्रिय रहेगी। ऐसे में आवेदक इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर लें।
09:22 AM, 27-Feb-2021
भारतीय नौसेना में नाविकों के पदों पर भर्ती, 7 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
भारतीय नौसेना में स्पोर्ट्स कोटा के तहत नाविकों के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार 17 वर्ष से अधिक और 21 वर्ष से कम आयु वाले अभ्यर्थी इसके आवेदन कर सकते हैं। आवदेन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 7 मार्च से पहले आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया, पदों का विवरण आदि देख सकते हैं।
08:28 AM, 27-Feb-2021
भारतीय वायु सेना के 255 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
भारतीय वायु सेना में ग्रुप सी के कई असैनिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती 255 पदों पर की जाएगी। इसके लिए 18 वर्ष से ज्यादा और 25 वर्ष से कम उम्र वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि आदि के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।
08:00 AM, 27-Feb-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: थल सेना, वायुसेना, नौसेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, फौरन करें आवेदन
भारतीय सेना द्वारा तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (टीजीसी - 133) के लिए लिए 40 सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। टीजीसी यानी इंडियन आर्मी टेक्नीकल ग्रेजुएट कोर्स भारतीय सेना में स्थायी कमीशन के लिए भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में जुलाई 2021 से शुरू होने जा रहा है। सेना की भर्ती वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, योग्य अविवाहित इंजीनियरिंग स्नातक युवक 26 मार्च, 2021 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य जानकारी जैसे पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।