फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन संस्थानों में शुरू हुई 13 हजार से भी ज्यादा पदों पर भर्तियां, अंतिम तिथि नजदीक

Sat, 20 Feb 2021 12:02 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 20 Feb 2021 12:02 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें... आज आप सुप्रीम कोर्ट, बीएसएफ और आईआईआईटी समेत इन विभागों में आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Jobs Results News Updates apply soon
सरकारी नौकरी 2021, sarkari naukri, sarkari naukri 2021, sarkari naukri 2021 live, sarkari naukri 2021 updates, 2021 sarkari naukri - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:51 AM, 20-Feb-2021

UKSSSC Recruitment 2021: स्नातकों के लिए 541 पदों पर भर्तियां शुरू

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने स्नातक की डिग्री धारक अभ्यर्थी से आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित आवेदकों को ऑफिस असिस्टेंट, अकाउंटेंट समेत अन्य 541 पदों पर नियुक्त किया जाएगा। 10 फरवरी, 2021 से शुरू हुई यह भर्ती प्रक्रिया 26 मार्च, 2021 तक चलेगी। वहीं ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च, 2021 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक इस लिंक पर विजिट कर सकते हैं। 

11:39 AM, 20-Feb-2021

BRO Recruitment 2021: रक्षा मंत्रालय ने 459 पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

बीआरओ रिक्रूटमेंट 2021 के तहत रक्षा मंत्रालय ने 459 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके अंतर्गत ड्राफ्ट्समैन, सुपरवाइजर स्टोर, रेडियो मैकेनिक, लैब असिस्टेंट, मल्टी स्किल्ड वर्कर और स्टोर कीपर टेक्नीकल की भर्ती को मंजूरी दी है। आधिकारिक भर्ती अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी 3 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

विज्ञापन
11:26 AM, 20-Feb-2021

Telangana Postal Circle GDS Recruitment 2021: 1150 पदों पर भर्तियां

भारतीय डाक विभाग के तहत तेलंगाना पोस्टल सर्कल के 1150 पदों पर भर्ती की जा रही है। चयनित आवेदक को ग्रामीण डाक सेवक का पद दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी केवल 26 फरवरी तक ही इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। अगर आप इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि, योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि की जानकारी इस लिंक पर क्लिक कर हासिल कर सकते हैं

11:13 AM, 20-Feb-2021

Indian Railway Recruitment 2021 - दसवीं और बारवहीं पास कर सकते हैं आवेदन 

सेंट्रल रेलवे के रिक्रूटमेंट सेल ने मुंबई, भुसावल, पुणे, नागपुर और सोलापुर सहित विभिन्न इकाइयों के रिक्त पदों पर भर्तियां शुरू कर दी हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 2532 रिक्त पदों को भरा जाएगा। दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले अंतिम तिथि, कौन से इकाइयों में किन पदों के लिए रिक्तियां हो रही हैं आदि महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।   

10:30 AM, 20-Feb-2021

DRDO: सरकारी नौकरी पाने का अवसर, मेरिट के आधार पर किया जाएगा चयन

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने टेक्नीशियन अपरेंटिस (डिप्लोमा और आटीआई) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर निर्धारित ई-मेल पते पर भेज सकते हैं। बता दें आवेदकों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और अवेदन की अंतिम तिथि की जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें  

09:40 AM, 20-Feb-2021

Police Recruitment 2021: एसआई और कांस्टेबल के लिए आवेदन करने का आज अंतिम मौका

पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्ट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कुल 9720 पदाें के लिए आवेदक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन में मॉडिफिकेशन और ऑफलाइन एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने की आज अंतिम तिथि है। आवेदक पदों की विस्तृत जानकारी, प्रक्रिया आदि के बारे में जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
08:57 AM, 20-Feb-2021

बीएसएफ ग्रुप ए, बी और सी के कुल 53 पदों हो रही हैं भर्तियां

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार बीएसएफ ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कैप्टन/पायलट, कमांडेंट, एमएएम, जेएएम, एएएम, फ्लाइट गनर आदि पदों पर भर्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवार को एक लाख से लेकर साढ़े तीन लाख तक की सैलरी दी जाएगी। अगर आप उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि आदि महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

08:53 AM, 20-Feb-2021

प्रोफेसर बनने का अवसर, आवेदन के लिए केवल दो दिन शेष

आईआईआईटी, इलाहाबाद सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। दरअसल हाल ही में ट्रिपल आईटी द्वारा रिक्त शैक्षणिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकता है। ध्यान रखें आवेदन के लिए केवल दो ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
08:40 AM, 20-Feb-2021

नौसेना दे रही है 43 हजार तक कमाने का मौका, तुरंत करें आवेदन 

भारतीय नौसेना, नाविकों के पद पर कर रही है भर्तियां। खेल प्रतियोगिताओं में प्राप्त उपलब्धियों के आधार पर ही भर्ती की जाएगी। इसलिए खेल में रुचि रखने वाले छात्र ही आवेदन करें। ध्यान रखें केवल निर्धारित आयु सीमा वाले विद्यार्थी ही इस चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा जैसी जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।     

08:20 AM, 20-Feb-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन संस्थानों में शुरू हुई 13 हजार से भी ज्यादा पदों पर भर्तियां, अंतिम तिथि नजदीक

सुप्रीम कोर्ट में जूनियर ट्रांसलेटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खास बात यह है कि इन पदों के लिए 18 वर्ष से 30 वर्ष तक की आयु वाले आवेदन कर सकते हैं। 15 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब केवल कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में आवेदन की अंतिम तिथि, योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed