फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021: केंद्र और राज्य विभागों में हो रही हैं भर्तियां, छूट न जाए मौका

Sat, 16 Jan 2021 04:52 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 16 Jan 2021 04:52 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri LIVE 2021: गवर्मेंट जॉब पाने के इच्छुक हर मुमकिन कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी कुछ के निराशा हाथ लगती है। ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि मेहनत के साथ सहीं मौके का इंतजार भी जरूरी है। अगर सही मौके पर आपने आवेदन नहीं किया तो की गई मेहनत का क्या फायदा? ऐसे में जरूरत है खुद को अपडेट रखने की। amarujala.com यहां रोज सरकारी नौकरी की अपडेट दे रहे हैं। जिससे आप समय रहते ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागाें ने आवेदन मांगे हैं..

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Live Govt Jobs Results News Updates: Apply for NITI Aayog, CSL, CEERI etc.
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:46 PM, 16-Jan-2021

नीति आयोग में नौकरी करने के लिए तुरंत करें आवेदन, मिलेंगे कई लाभ

NITI Aayog Recruitment 2021: नीति आयोग में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों 24 जनवरी, 2021 तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि आप आपको किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना और आपको आसानी से दिल्ली में सरकारी नौकरी मिल जाएगी। इतना ही नहीं, आपको 60,000 तक प्रतिमाह सैलरी भी मिलेगी। तो जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। अधिक जानकारी इस लिंक के माध्यम से मिल जाएगी।

Apply Online
03:34 PM, 16-Jan-2021

NHPC: 18 वर्ष की आयु है तो करें निशुल्क करें आवेदन

NHPC Recruitment 2021: एनएचपीसी लिमिटेड (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये नियुक्तियां ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर होने जा रही हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और आवेदकों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। 10वीं पास भी इस नौकरी के लिए योग्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए ये पढे़ं।

एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
विज्ञापन
02:37 PM, 16-Jan-2021

UPSC: इंटरव्यू से ही होगा सेलेक्शन, करें आवेदन

UPSC Recruitment 2021: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कई पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर (शिपिंग), असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई अन्य पद शामिल हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन केवल एक इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, लें पूरी जानकारी और अभी आवेदन करें।

Apply Online
01:44 PM, 16-Jan-2021

UPPSC: राज्य सरकार में सीधी भर्तियां, करें आवेदन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 18 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आप भी 21 वर्ष या इससे ऊपर हैं तो नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी।

आवेदन का डायरेक्ट लिंक
01:02 PM, 16-Jan-2021

केंद्रीय विद्यालय में बिना परीक्षा ही मिलेगी पक्की सरकारी नौकरी

KVS Recruitment 2021: केंद्रीय विद्यालय संगठन ( KVS) में डिप्टी कमीशनर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपको बस एक इंटरव्यू देना होगा और आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना। इतना ही नहीं, 209200 रुपये तक मासिक सैलरी भी निर्धारित की गई है। तो फिर देर किस बात की, लें नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी और तुरंत आवेदन करें।
12:06 PM, 16-Jan-2021

टाटा इंस्टीट्यूट में कई पदों पर नौकरियां, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

TIFR Recruitment 2021: टाटा इंस्टीट्यूट ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह कि इस नौकरी के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं और आपका चयन केवल एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, आज ही आवेदन करें।

नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
विज्ञापन
विज्ञापन
11:26 AM, 16-Jan-2021

महाराष्ट्र मेट्रो में कई पदों पर नौकरियां, 10वीं पास भी करें आवेदन

MAHA Metro Recruitment 2021: मेट्रो रेल में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) में टेक्नीशियन से लेकर स्टेशन कंट्रोलर, सेक्शन और जूनियर इंजीनियर समेत कई अलग-अलग पदों पर सरकारी भर्तियां निकली हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी, 2021 है। इस नौकरी के लिए अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।

Apply Online
10:50 AM, 16-Jan-2021

NIHFW में सरकारी नौकरियां, करें आवेदन

NIHFW Recruitment 2021: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। स्टेनोग्राफर, मल्टी टास्किंग स्टाफ समेत अन्य कई पद शामिल हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए 8वीं पास से लेकर डिग्री हॉल्डर्स तक अप्लाई कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, आज ही आवेदन करें। नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
09:53 AM, 16-Jan-2021

Oil India में कई पदों पर भर्तियां, 19 जनवरी आवेदन की अंतिम तिथि

OIL India Recruitment 2021: ऑयल इंडिया (Oil India) में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 19 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आईटी इंजीनियर, केमिस्ट समेत कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इसके अलावा अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि आपको किसी प्रकार का आवेदन शुल्क भी नहींं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत आवेदन करें। विस्तृत जानकारी के लिए ये पढ़ें।
09:28 AM, 16-Jan-2021

Cochin Shipyard: ऑनलाइन टेस्ट से ही मिलेगी सरकारी नौकरी

Cochin Shipyard Recruitment 2021: कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड में अनेक पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इन पदों पर उम्मीदवारों को 77000 तक सैलरी भी मिलेगी। खास बात है कि केवल आपको एक ऑनलाइन टेस्ट देना होगा और आपको नौकरी मिल जाएगी। 

(Apply Online)
महत्वपूर्ण जानकारियां
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed