फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021: केंद्र और राज्य विभागों में हो रही हैं भर्तियां, हाथ से जाने न दें मौका

Fri, 12 Feb 2021 04:54 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 12 Feb 2021 04:54 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2021 LIVE Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Live Govt Jobs Results News Updates: Apply for Indian Railways, India Post, IOCL
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:56 PM, 12-Feb-2021

DRDO में हो रही हैं सीधी भर्तियां, आज ही करें आवेदन

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में अपरेंटिस के कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी, 2021 को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार उससे पहले ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा और कोई आवेदन शु्ल्क भी नहीं देना होगा। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।
02:32 PM, 12-Feb-2021

उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षकों की बड़ी भर्ती, शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका लेकर आई है। बता दें कि राज्य में जल्द ही 1894 शिक्षकों के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया 22 फरवरी, 2021 से शुरू होने जा रही है। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक।
विज्ञापन
01:41 PM, 12-Feb-2021

CDAC: ऑनलाइन इंटरव्यू से ही होगा चयन, तुरंत करें आवेदन

सेंटर ऑफ डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (C-DAC) ने प्रोजेक्ट मैनेजर और प्रोजेक्ट इंजीनियर की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि इस नौकरी के लिए आपका चयन केवल एक ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा और किसी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

नोटिफिकेशन लिंक
एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
12:42 PM, 12-Feb-2021

NBCC Recruitment 2021: युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर, छूट न जाए मौका

नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 01 मार्च 2021 तक आवदेन कर सकते हैं। खास बात है कि अभ्यर्थियों का चयन केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, आज ही आवेदन करें।

नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
11:38 AM, 12-Feb-2021

HSSC: 10वीं और 12वीं पास के लिए पुलिस कांस्टेबल भर्ती

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेवल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 7298 पदों पर भर्तियां होंगी। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया को बढ़ाकर 25 फरवरी, 2021 तक कर दिया गया है। इतना ही नहीं, 69000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। 

नोटिफिकेशन लिंक
आवेदन लिंक
11:02 AM, 12-Feb-2021

भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरियां, आवेदन का आखिरी मौका आज

RBI Recruitment 2021: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) यानी आरबीआई ने अपनी वेबसाइट rbi.org.in पर बैंक के विभिन्न कार्यालयों में सुरक्षा गार्ड के पद के लिए भर्ती अधिसूचना प्रकाशित की है। इच्छुक और योग्य पूर्व सैनिक RBI के सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए rbi.org.in पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त राज्य शिक्षा बोर्ड या समकक्ष से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 12 फरवरी 2021 है।

नोटिफिकेशन लिंक
आवेदन लिंक
विज्ञापन
विज्ञापन
10:13 AM, 12-Feb-2021

दिल्ली में सरकारी नौकरियां, 10वीं पास के लिए भी मौके

डाक विभाग भर्ती 2021: भारतीय डाक विभाग में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गईं हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी, 2021 तक जारी रहेगी। नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।
09:09 AM, 12-Feb-2021

NTA में हो रही हैं भर्तियां, 18 फरवरी तक है आवेदन का मौका

एनटीए (National Testing Agency) में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। स्टेनोग्राफर, डायरेक्टर समेत कई अन्य पदों के लिए वैकेंसी है। आप अपनी योग्यतानुसार 18 फरवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्ण जानकारी से अवगत होने के बाद नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें। 

आधिकारिक अधिसूचना
(Apply Online)
08:47 AM, 12-Feb-2021

उत्तर प्रदेश में बिना परीक्षा ही मिलेगी सरकारी नौकरी

UPPCL JE Vacancy 2021: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आंमत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी, 2021 तक जारी रहेगी। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन केवल एक ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत नीचे दिए लिंक से आवेदन करें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक
आधिकारिक अधिसूचना
08:11 AM, 12-Feb-2021

Sarkari Naukri 2021: केंद्र और राज्य विभागों में हो रही हैं भर्तियां, हाथ से जाने न दें मौका

IOCL Recruitment 2021: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 05 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए 12वीं से लेकर डिग्री धारक उम्मीदवार भी आवदेन कर सकते हैं। इससे संबंधित पूरी जानकारी और आवेदन लिंक आपको इस डायरेक्ट लिंक के माध्यम से मिल जाएंगे।

आवेदन लिंक 
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed