{"_id":"606c3deb380df522a64588a9","slug":"sarkari-naukri-2021-jobs-for-10th-and-12th-pass-apply-before-april-9","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौकरियां: 10वीं और 12वीं पास के लिए यहां निकली हैं जॉब्स, 9 अप्रैल से पहले करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
नौकरियां: 10वीं और 12वीं पास के लिए यहां निकली हैं जॉब्स, 9 अप्रैल से पहले करें आवेदन
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 06 Apr 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
नौकरियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (एनसीएचएमसीटी) ने कई पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, अकाउंटेंट, एलडीसी व अन्य पदों की हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए 9 अप्रैल से पहले हर हाल में आवेदन कर लें। इन नौकरियों के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड के जरिए करना है। एनसीएचएमसीटी की इन नौकरियों के लिए 18 साल से लेकर 27 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। एससी, एसटी को आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी गई है।
इन नौकरियों में कुछ पद सीधी भर्ती के जरिए भरे जाने हैं। एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, अकाउंटेंट व स्टेनोगाफर ग्रुप सी पदों पर भर्ती डेपुटेशन पर की जाएगी। इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें। इन रिक्तियों पर चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के जरिए होगा। दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
स्टेनोग्राफर ग्रेड डी की दो रिक्तियां हैं। इन रिक्तियों के लिए बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों में ग्रेड पे लेवल 4 के हिसाब से वेतन मिलेगा। इसी तरह से एलडीसी का एक पद है, जिसके लिए दसवीं पास और 30 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग मांगी गई है। अभ्यर्थी के पास एक साल का अनुभव होना चाहिए और कंप्यूटर चलाना आना चाहिए। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। जिसे भरकर आवश्यक दस्तावेजों की प्रति के साथ कंपनी के पते पर भेजना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।