फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं वो 5 नौकरियां जहां आप कर सकते हैं आवेदन

Wed, 31 Mar 2021 05:56 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 31 Mar 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
sarkari naukri 2021 5 jobs where you can apply
नौकरियां - फोटो : अमर उजाला

अगर आप नौकरियां ढूंढ रहे हैं तो हम आपको पांच ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां या तो आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है या फिर अप्रैल के महीने में शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी यहां बताई जा रही इन विभिन्न नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।



#पहली नौकरी
पुलिस विभाग ने गोवा पुलिस भर्ती 2021 के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, आवेदकों की भर्ती पुलिस कॉन्स्टेबल, पुलिस सब इंस्पेक्टर समेत 1000 से भी ज्यादा पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी गोवा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक/शारीरिक दक्षता परीक्षण, चिकित्सा मानक परीक्षण और साक्षात्का/व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। 


 

sarkari naukri 2021 5 jobs where you can apply
जॉब्स - फोटो : Social Media
#दूसरी नौकरी 
पंजाब स्कूली शिक्षा विभाग भर्ती बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी कर 8393 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की नियुक्ति प्री-प्राइमरी टीचरों के पदों पर की जाएगी। 25 मार्च 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 अप्रैल है।

#तीसरी नौकरी
आईआरसीओएन इंटरनेशनल लिमिटेड(IRCON) ने इंजीनियर के 74 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ircon.org के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल है।

पदों का विवरण
इंजीनियर सिविल-60
इंजीनियर एस&टी-14

इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 23 मार्च से हो चुकी है।  

 
sarkari naukri 2021 5 jobs where you can apply
जॉब्स - फोटो : Social Media

# चौथी नौकरी
हरियाणा राज्य विद्युत विकास लिमिटेड ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित की हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hartron.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल है। कुल पदों की संख्या 310 हैं।

पदों का विवरण
डाटा एंट्री ऑपरेटर-
अंबाला- 20
भिवानी- 20 
चरखी दादरी- 20
हिसार- 20
जींद - 20
करनाल- 20
मेवात- 20
पंचकुला- 100

 

विज्ञापन
विज्ञापन
sarkari naukri 2021 5 jobs where you can apply
jobs shimla
#पांचवीं नौकरी
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने प्रशिक्षु पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 40 है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए भेल की आधिकारिक  वेबसाइट careers.bhel.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 5 अप्रैल से इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 26 अप्रैल रखी गई है। इन रिक्तियों के लिए होने वाली परीक्षा का आयोजन 23 मई को होगा। इन रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है।

अभ्यर्थी इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए संक्षिप्त अधिसूचना को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर पढ़ सकते हैं। भेल भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास वाणिज्य (बी.कॉम) की स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed