फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Live 2020: राज्य और केंद्र के कई विभागों में हो रही हैं भर्तियां

Wed, 03 Jun 2020 04:17 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 03 Jun 2020 04:17 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live : रेलवे, एसएसएसी हो या यूपीएससी में नौकरी पाने के लिए लाखों युवा आवेदन करते हैं। इसके साथ ही समय-समय पर राज्य पुलिस विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण समेत कई सरकारी संस्थान कई पदो पर आवेदन निकलते रहते है। इन पदों पर बहुत से युवा तो समय से आवेदन कर देते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी उम्मीदवार हैं, जिन्हें पता ही नहीं चलता है कि कहां कौन-सा पद खाली है। जब उन तक यह सूचना पहुंचती है तब-तक आवेदन करने की तिथि समाप्त हो चुकी होती है। इस लिए हम आपको यहां बताएंगे कि किन-किन सरकारी संस्थानों में नौकरी के लिए पद खाली हैं और रिक्त पदों की संख्या कितनी है। आपको आवेदन लिंक भी यहीं मिलेगा। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 Live: WCD, RPSC, UPSC, NHAI, HAL and other posts, govt Jobs are waiting for you
sarkari naukri live 2020

लाइव अपडेट

04:16 PM, 03-Jun-2020
IGNOU Recruitment 2020- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने कई पदों के लिए आवेदन निकाले हैं। ये भर्तियां निदेशक, रजिस्ट्रार, उप रजिस्ट्रार, जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के पदों पर हो रही हैं, वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट माध्यम से 11 जून, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
03:28 PM, 03-Jun-2020
RGSSH Recruitment 2020: राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (RGSSH) दिल्ली में नौकरी करने का सुनहरा मौका हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास एक और मौका है। RGSSH ने निम्न पदों में से कुछ पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। आवेदक अब 06 जून तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
02:45 PM, 03-Jun-2020
BECIL Recruitment 2020 – ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
02:10 PM, 03-Jun-2020
राजस्थान में गृह रक्षा (होमगार्ड) के पद पर 2500 भर्तियों के लिए 10 जून से आवेदन प्रक्रिया चालू होने वाली है। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से 7 अप्रैल शुरु होने वाली आवेदन प्रक्रिया को टालना पड़ा था।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
01:20 PM, 03-Jun-2020
HSL Recruitment 2020: हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही है। ये भर्तियां डिजाइनर (मैकेनिकल), डिजाइनर (विद्युत), कनिष्ठ पर्यवेक्षक और जूनियर फायरमैन समेत कई पदों पर की जा रही हैं। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
12:47 PM, 03-Jun-2020
KSP Recruitment 2020: कर्नाटक राज्य पुलिस ने कई पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं। राज्य पुलिस ने सिविल पुलिस कॉन्स्टेबल (पुरुष और महिला) विभिन्न पदों पर नियुक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। बता दें कि ये भर्तियां 2000 से ज्यादा पदों पर होने जा रही है। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
11:41 AM, 03-Jun-2020
WCD Delhi Recruitment 2020: महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने परियोजना समन्वयकर्ता, जेडर विशेषज्ञ, अनुसंधान अधिकारी, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान अधिकारी और सहायक रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
10:24 AM, 03-Jun-2020
HAL Recruitment 2020 – हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड द्वारा एक अधिसूचना के तहत मार्केटिंग अधिकारी के पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दिए गई शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया समेत अन्य सभी जानकारियां अच्छी तरह जरूर पढ़ लें। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
09:17 AM, 03-Jun-2020
ICCR Recruitment 2020: भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद यानि आईसीसीआर ने क्लर्क, स्टेनो समेत अन्य कई पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। उम्मीदवार अब 06 जून तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें पहले आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई थी।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
08:19 AM, 03-Jun-2020
RPSC Recruitment 2020 : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। बता दें कि आयोग द्वारा ये भर्ती इंस्पेक्टर फैक्टरी और बॉयलर के पदों पर निकाली गई हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस खबर में आगे दिए गए लिंक से नौकरी से संबंधित जानकारी भी ले सकते हैं।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed