Sarkari Naukri 2020: करना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो आज इन विभागों में करें आवेदन
{"_id":"5fb896828ebc3e9bed14c208","slug":"sarkari-naukri-2020-live-updates-today-in-hindi-vacancies-in-nit-indian-postal-circle-ongc-etc-apply-online","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2020: करना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो आज इन विभागों में करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 21 Nov 2020 06:00 PM IST
शुभांगी गुप्ता
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 21 Nov 2020 06:00 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2020: सरकारी नौकरी पाना बहुत से युवाओं का सपना होता हैं, लेकिन बढ़ती प्रतिस्पर्धा के मध्य नौकरी पाना आसान नहीं है। उम्मीदवार एक नौकरी पाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं और कभी उनके हाथ सफलता लगती है, तो कभी असफलता। ऐसे में कभी-कभी तो उम्मीदवारों को पता ही नहीं चलता है कि कहां आवेदन निकले हैं और उनको फिर से नौकरी पाने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ता है। लेकिन हम आपको यहां रोज सरकारी नौकरी की अपडेट दे रहे हैं। जिससे आप समय रहते ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागाें ने आवेदन मांगे हैं...
विज्ञापन
लाइव अपडेट
05:48 PM, 21-Nov-2020
सरकारी बैंक में नौकरी का सपना करें पूरा
बैंक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) द्वारा कई सरकारी बैंकों में बंपर भर्तियां हो रही हैं। स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (SO) के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार जो इन पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, वे 23 नवंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए बस दो दिन ही बाकी है। महत्पूवर्ण जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन
ऑफिशियल नोटिफिकेशन
05:28 PM, 21-Nov-2020
IOCL: अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां
IOCL में ट्रेड और टेक्नीशियन अपरेंटिस के रिक्त पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर, 2020 से शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन लिंक के माध्यम से पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद ही आवेदन करें। 18 से 24 वर्ष की आयु के बीच के उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। एक उम्मीदवार के पास इंजीनियरींग क्षेत्र में डिप्लोमा होना आवश्यक है।बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
IOCL
नोटिफिकेशन लिंक
IOCL
नोटिफिकेशन लिंक
विज्ञापन
04:37 PM, 21-Nov-2020
सशस्त्र सीमा बल में बंपर भर्तियां
SSB Recruitment 2020: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में कॉन्स्टेबल के 1522 पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। जो उम्मीदवार एसएसबी में इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया कल से शुरू हो रही है। 18 से 27 उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने के लिए एक उम्मीदवार का दसवीं पास होना अनिवार्य है।
नोटिफिकेशन लिंक
आवेदन लिंक
नोटिफिकेशन लिंक
आवेदन लिंक
02:46 PM, 21-Nov-2020
दसवीं पास के लिए सरकारी भर्तियां
NICL - नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी है। एजेंट के रिक्त पद के लिए आवेदन निकाले हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 31 दिसंबर, 2020 तक या उससे पहले आवेदन करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
नोटिफिकेशन लिंक
नोटिफिकेशन लिंक
01:39 PM, 21-Nov-2020
SBI में बंपर वैकेंसी
State Bank of India में अपरेंटिस के 8500 पदों पर बंपर भर्तियां शुरू हो गई हैं। 20 से 28 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। स्नातक की डिग्री है तो आज अभी तुरंत करें आवेदन। चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा के टेस्ट पर आधारित होगा। इससे अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन लिंक(Apply Online)
ऑनलाइन आवेदन लिंक(Apply Online)
12:08 PM, 21-Nov-2020
राज्य में जूनियर इंजीनियर के लिए वैकेंसी
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी करने का यह शानदार मौका है। यूपीपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आंमत्रित किए हैं। 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर 04 दिसंबर, 2020 से आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए आपको किसी प्रकार की लिखित परीक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा, केवल ऑब्जेक्टिव टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन लिंक(Apply Online)
ऑनलाइन आवेदन लिंक(Apply Online)
विज्ञापन
विज्ञापन
11:40 AM, 21-Nov-2020
भारतीय डाक विभाग में 10वीं पास के लिए नौकरियां
पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के अनेक पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:33 AM, 21-Nov-2020
अपरेंटिस के पदों पर नौकरियां, स्टाइपेंड भी मिलेगा
Modern Coach Factory Vacancy 2020: एमसीएफ ने ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 10वीं पास उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 01 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो जाएगी। 15 से 24 वर्ष के युवा इस नौकरी के लिए योग्य मान्य होंगे। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।
Apply Online
Apply Online
09:33 AM, 21-Nov-2020
Sarkari Naukri 2020: करना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो आज इन विभागों में करें आवेदन
तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) लिमिटेड ने मेडिकल ऑफिसर के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, बता दें कि आवेदन प्रक्रिया आज यानि 21 नवंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इतना ही नहीं उम्मीदवारों को 75000 तक सैलरी भी मिलेगी, तो बिना देरी किए जल्द करें आवेदन।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।