Sarkari Naukri 2020 Live: डाक विभाग, NHAI समेत अनेक सरकारी विभागों में नौकरी के मौके
{"_id":"5ee448ba8ebc3e42b14e99ed","slug":"sarkari-naukri-2020-live-updates-in-hindi-vacancies-in-india-post-nhai-etc-other","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2020 Live: डाक विभाग, NHAI समेत अनेक सरकारी विभागों में नौकरी के मौके","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 13 Jun 2020 03:15 PM IST
Garima Garg
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sat, 13 Jun 2020 03:15 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2020 Live: सरकारी नौकरी पाना आसान नहीं, लेकिन थोड़ी मेहनत और सूझ-बूझ से सफलता पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है सही मौके की तालाश। अगर मौका निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई लाभ नहीं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। amarujala.com के नौकरी पेज पर आपको सरकारी विभागों द्वारा जारी किए गए विज्ञापन भी मिल जाएंगे। इनके माध्यम से आप समय रहते आवेदन कर पाएंगे और साक्षात्कार के लिए तय समय पर पहुंच पाएंगे। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागाें ने आवेदन मांगे हैं...
विज्ञापन
live sarkari naukri
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
03:13 PM, 13-Jun-2020
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि लैब तकनीशियन और रेडियोग्राफर के पद के लिए भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी sso.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं । RSMSSB पैरामेडिकल ऑनलाइन पंजीकरण 18 जून 2020 से शुरू होगा और अंतिम तिथि 02 जून 2020 है।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
01:06 PM, 13-Jun-2020
Assam Police Recruitment 2020: पुलिस विभीग में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि असम पुलिस ने फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर आवेदन मांगे हैं। जो लोग इस नौकरी के पात्र हैं उन्हें 60,500 रुपए प्रति माह सैलरी दी जाएगी।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
12:23 PM, 13-Jun-2020
Postal Circle Recruitment 2020 : भारतीय डाक विभाग, मध्यप्रदेश में बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनके लिए पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बता दें कि उम्मीदवार 07 जुलाई, 2020 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
11:36 AM, 13-Jun-2020
Ministry of Defence Recruitment 2020: रक्षा मंत्रालय में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही है। आपको बता दें कि स्टेनो- II, वार्ड सहायिका, चौकीदार, सफाईवाला, नाई, कुक, सफाईवाली, दर्जी, ट्रेडमैन मेट, माली, बढ़ई, पेंटर और कारपेंटर जैसे ग्रुप सी के 54 विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:10 AM, 13-Jun-2020
Geological Survey of India Recruitment: जियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि साधारण ग्रेड चालक, सामान्य केंद्रीय सेवा समूह 'सी' पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 06 जुलाई 2020 को या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:04 AM, 13-Jun-2020
डाक विभाग में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये भर्तियां मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड सर्कल में ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) के लिए हैं। 4166 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई है।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:14 AM, 13-Jun-2020
Loksabha Secretariat Recruitment 2020: लोक सभा सचिवालय में सहायक के विभिन्न पदों भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद पर नौकरी पाना चाहते हैं। वे उम्मीदवार 30 जून, 2020 या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
08:54 AM, 13-Jun-2020
Sarkari Naukri 2020 Live: डाक विभाग, NHAI समेत अनेक सरकारी विभागों में नौकरी के मौके
NHAI भर्ती 2020: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि चीफ जनरल मैनेजर के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री रहै वे आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 19 जून 2020 या उससे पहले nhai.gov.in पर निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं।नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...