फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020 LIVE Updates: रेलवे, CSIR, आर्मी समेत कई जगहों पर नौकरी के मौके

Thu, 09 Jan 2020 04:28 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Thu, 09 Jan 2020 04:28 PM IST
खास बातें

  • RCF रेलवे में अनेक पद खाली, जान लें चयन प्रक्रिया
  • Indian ARMY: उम्मीदवार के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका
  • CSIR NEIST: स्नातकों के लिए सुनहरा मौका, इंटरव्यू के आधार पर हो रहा है चयन    
Sarkari Naukri 2020 LIVE : सरकारी नौकरी पाने के लिए आज हर कोई मेहनत कर रहा है। ऐसे में जरूरत है एक सही मौके की। युवाओं का सपना अब पूरा होगा। हम आपको उन सरकारी विभागों में भर्तियों के बारे बताएंगे, जिनके लिए आप आज की आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आपको पदों के विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक भी यहीं मिलेंगे। कब से आवेदन होंगे, कितने पदों पर किस माध्यम से भर्तियां होंगी। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको आवेदन लिंक भी यहीं मिलेंगे।

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 LIVE Railway, csir, indian army etc These jobs are waiting for you apply now
sarkari naukri live - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:26 PM, 09-Jan-2020

Indian Army: पदों पर निकली भर्तियां, जान लें चयन प्रक्रिया

Indian Army NCC Special Entry Recruitment 2020: भारतीय सेना में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम 48वें कोर्स (अक्टूबर 2020) के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (एनटी) के लिए भर्ती अधिसूचना प्रकाशित की है। पुरुष और महिलाएं 08 जनवरी से 06 फरवरी 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
04:01 PM, 09-Jan-2020
Nagpur Municipal Corporation Recruitment 2020: नागपुर महानगर पालिका भर्ती 2020 : नागपुर महानगरपालिका में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि जूनियर इंजीनियर, जूनियर क्लर्क, राजस्व निरीक्षक, पब्लिक हेल्थ नर्स, असिस्टेंट आर्किटेक्चर इंजीनियर, स्टेनोग्राफर (मराठी), ड्राइवर, मीटर रीडर / टैक्स कलेक्टर, ट्रेसर, फायरमैन, टेलीफोन ऑपरेटर / पीबी एक्स ऑपरेटर, सहायक मैकेनिक प्राथमिक शिक्षक सहायक और शिक्षण स्टाफ पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 08 फरवरी 2020 से पहले निर्धारित प्रारूप में पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
12:43 PM, 09-Jan-2020

UPSC NDA: 12वीं पास के लिए चार सौ से ज्यादा पद खाली, जारी हुआ नोटिफिकेशन

UPSC NDA 1 2020: UPSC NDA 1 2020 अधिसूचना: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि UPSC NDA NA 1 2020 अधिसूचना को अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस वर्ष एनडीए 1 2020 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे आज से पदों पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2020 है।

आयोग ने 418 पद खाली किए हैं। बता दें कि 370 रिक्तियां राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए हैं और 48 नौसेना अकादमी के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना का हिस्सा बनना चाहते हैं उनके लिए सुनहरा अवसर है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:47 AM, 09-Jan-2020

HAL: शिक्षक के पदों पर भर्तियां, जान लें पूरी चयन प्रक्रिया

HAL Recruitment 2020: एचएएल पीआरटी टीजीटी भर्ती 2020 अधिसूचना : एचएएल हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) शिक्षा समिति में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि PGT, TGT, PRT और अन्य रिक्तियों के लिए अधिसूचना 08 जनवरी 2020 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जारी की है। अधिसूचना जारी होने के अनुसार, संस्थान ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन 23 जनवरी 2020 तक ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40-45 वर्ष होनी चाहिए जैसा कि पदों के अनुसार उल्लेख किया गया है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:14 AM, 09-Jan-2020

CSIR NEIST: स्नातकों के लिए सुनहरा मौका, इंटरव्यू के आधार पर हो रहा है चयन

CSIR NEIST Recruitment 2020: CSIR NEIST प्रोजेक्ट ट्रेनी भर्ती 2020 अधिसूचना: सीएसआईआर नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CSIR-North East Institute of Science & Technology), जोरहाट में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि अपनी आधिकारिक वेबसाइट-neist.in.in पर 05 प्रोजेक्ट ट्रेनी रिक्तियों के लिए अधिसूचना संख्या 27/2019-HRD जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, संस्थान ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवारों को 13 जनवरी 2020 को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। भर्ती के लिए 05 रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक / मास्टर डिग्री होना चाहिए।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:06 AM, 09-Jan-2020

Sarkari Naukri 2020 LIVE: सरकारी नौकरी के लिए 8वीं पास से लेकर स्नातक कर सकते हैं आवेदन

RCF Railway Recruitment 2020 : रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आपको बता दें कि विभिन्न ट्रेडों में 400 एक्ट- अपरेंटिस की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 06 फरवरी 2020 या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे सीधा लिंक दिया गया है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed