Sarkari Naukri 2020 Live : सरकारी नौकरी पाने के लिए आप इन विभागों में कर सकते हैं आवेदन
{"_id":"5e3cd6b38ebc3ee5d734ea09","slug":"sarkari-naukri-2020-live-postal-circle-rsmssb-other-job-these-govt-jobs-are-waiting-for-you","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2020 Live : सरकारी नौकरी पाने के लिए आप इन विभागों में कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 07 Feb 2020 03:59 PM IST
Jaya Tripathi
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Fri, 07 Feb 2020 03:59 PM IST
खास बातें
- डाक विभाग में नौकरी के मौके
- BECIL में कई पदों पर हो रही हैं भर्तियां
- RSMSSB ने मांगे हैं आवेदन
- 10वीं, 12वीं और स्नातकों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका
Sarkari Naukri 2020 live : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में दिन - रात एक कर रहें युवाओं के लिए बहुत से मौके आते है। कहीं हमें सफलता हाथ लगती है, तो कहीं असफलता। लेकिन जो इन असफलता से डर जाते हैं। वे कभी अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाते हैं। कभी-कभी हम जिस प्रतियाेगी परीक्षा की तैयार कर रहे होते हैं, उन विभागों में आवेदन करने से चूक जाते हैं। ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे सरकारी विभागों में आवेदन करने के लिए बताएंगे, जिनकी तैयारी हो सकता है आप में से कोई युवा कर रहा हो। यहां कई सरकारी पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको आवेदन लिंक भी यहीं मिलेगा। पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन
sarkari naukri 2020 live
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
03:58 PM, 07-Feb-2020
टाइपिंस्ट और क्लर्क के पदों पर भर्तियां, कोर्ट में नौकरी के लिए स्नातक करें आवेदन
Panipat Court Recruitment 2020: पानीपत कोर्ट में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय-सचिव, जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, जिला ADR केंद्र पानीपत में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि स्टेनो टाइपिस्ट और क्लर्क पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
03:39 PM, 07-Feb-2020
इंडियन बैंक में स्नातक करें आवेदन, सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका
Indian Bank Recruitment 2020: इंडियन बैंक रिक्रूटमेंट 2020: इंडियन बैंक में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आपको बता दें कि स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्तियां चल रही हैं। सहायक प्रबंधक, प्रबंधक और वरिष्ठ प्रबंधक के पद के लिए कुल 138 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। इंडियन बैंक एप्लिकेशन इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.indianbank.in पर पहले से ही शुरू हैं।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
02:41 PM, 07-Feb-2020
ये बैंक दे रहा है 50 हजार से ज्यादा सैलरी, इन दो पड़ावों को करना होगा पार
EXIM Recruitment 2019: Exim बैंक में अनेक पदों पर भर्तियां होने जी रही है। आपको बता दें कि डिप्यूटी मैनेजर के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। 22 पदों पर भर्ती चल रही हैं। उम्मीदवार के लिए अंतिम तिथि 22 फरवरी निर्धारित की गई है।इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
02:13 PM, 07-Feb-2020
BPSC Recruitment 2020 : सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर निकली भर्तियां
Bihar BPSC Recruitment 2020 – बिहार लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर भर्ती हेतु सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
01:21 PM, 07-Feb-2020
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में हो रही हैं भर्तियां, सात फरवरी है आवेदन की अंतिम तिथि
NHM Recruitment 2020 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM Karnataka) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये आवेदन नर्स मिड लेवल हेल्थकेयर प्रोवाइडर (MLHPs) के पद के लिए आमंत्रित किए गए हैं।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
12:41 PM, 07-Feb-2020
भारतीय डाक विभाग में हो रही हैं भर्तियां, बेहद नजदीक है अंतिम तिथि
Postal Circle Recruitment 2020 : पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल ने एमटीएस के कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 17 फरवरी, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:16 PM, 07-Feb-2020
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कई पदों पर मांगे हैं आवेदन, बस होनी चाहिए ये योग्यता
DU Recruitment 2020 : गार्गी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) ने एमटीएस (लाइब्रेरी), एमटीएस (प्रयोगशाला) और एमटीएस (सुरक्षा) पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक की मदद से आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
11:27 AM, 07-Feb-2020
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ने मांगे हैं आवेदन, यहां कई पद हैं खाली
PGCIL Recruitment 2020 – पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि आधिकारिक अधिसूचना के तहत सहायक अभियंता ट्रेनी (एईटी) के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आज ही इस प्रक्रिया को पूरा करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:42 AM, 07-Feb-2020
अगर है ये डिग्री तो जल्द करें आवेदन, यहां कई पद हैं खाली
RSMSSB Recruitment 2020 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर सरकार ने अन्वेषक (Investigator) के कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि इस भर्ती के तहत कुल 62 खाली पदों को भरा जाना है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 फरवरी, 2020 है।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
08:45 AM, 07-Feb-2020
ECIL: सीधे हो रही हैं भर्तियां, स्नातकों के लिए सुनहरा मौका
ECIL Recruitment 2020: ECIL भर्ती 2020: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ECIL) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि तकनीकी अधिकारियों के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी, 2020 को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।