Sarkari Naukri 2020 LIVE: नाैसेना, डीएमआरसी, वन विभाग समेत कई जगहों पर नौकरी के मौके
{"_id":"5e21295a8ebc3e4b3d60f7fb","slug":"sarkari-naukri-2020-live-indian-navy-bel-dmrc-other-govt-job-these-jobs-are-waiting-for-today","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2020 LIVE: नाैसेना, डीएमआरसी, वन विभाग समेत कई जगहों पर नौकरी के मौके","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 17 Jan 2020 02:53 PM IST
Jaya Tripathi
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Fri, 17 Jan 2020 02:53 PM IST
खास बातें
- Noida CDAC में नौकरी करने का बेहतरीन मौका
- दिल्ली मेट्रो में फिर निकली भर्तियां
- 10वीं, 12वीं पास और स्नातक के लिए राज्य और केंद्र के कई विभागों में नौकरी के मौके
- दिल्ली वन विभाग में 10वीं पास से लेकर स्नातक भी कर सकते हैं आवेदन
Sarkari Naukri 2020 LIVE : नौकरी करने की इच्छा सबको होती है। सरकारी नौकरी चाहे, किसी भी विभाग में निकली हो, अगर आप उस पद के लिए योग्य हैं या तैयारी कर रहे हैं। तो सबसे जरूरी है ये पता हाेना कि आप कब से कब तक उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। कभी-कभी ऐसे होता है, कि हम तैयारी तो कर रहें होते हैं। लेकिन आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवारों को पता ही नहीं लगता है। जब उन तक सूचना पहुंचती है, देर हो चुकी होती है। ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको राज्य और केंद्र के कई विभागों में निकली भर्तियाें के बारे में बताएंगे कि किन-किन जगहों पर सरकारी पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको आवेदन लिंक भी यहीं मिलेगा। पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन
sarkari naukri 2020 live
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
02:52 PM, 17-Jan-2020
RBI: आरबीआई में 926 पदों पर नौकरियां, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि
RBI Recruitment 2019 - 20 : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बता दें कि ये भर्तियां असिस्टेंट के पदों पर होने जा रही हैं। आरबीआई सहायक भर्ती 2019-20 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तिथि को 20 जनवरी, 2020 तक बढ़ा दिया गया है।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
02:02 PM, 17-Jan-2020
लोक सेवा आयोग के जरिए पाएं नौकरी का मौका, बिना समय गवाएं जल्द करें आवेदन
WBPSC Recruitment 2019-20 : लोक सेवा आयोग पश्चिम बंगाल (West Bengal Public Service Commission) ने कई पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। आयोग द्वारा ये भर्ती कार्यशाला प्रशिक्षक / प्रशिक्षक के पदों पर की जा रही है।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
12:41 PM, 17-Jan-2020
दिल्ली मेट्रो में फिर निकली भर्तियां, अब इन पदों पर नौकरी के लिए करें आवेदन
DMRC Recruitment 2019-20 : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) में सहायक प्रबंधक / सिविल पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जो इस क्षेत्र में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
11:13 AM, 17-Jan-2020
Noida CDAC में हो रही हैं भर्तियां, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
CDAC Noida Recruitment 2020 : सीडैक नोएडा में प्रोजेक्ट इंजीनियर और प्रोजेक्ट मैनेजर के पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 37, 50 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:26 AM, 17-Jan-2020
दिल्ली वन विभाग में निकलीं भर्तियां, 10वीं पास से लेकर स्नातक भी कर सकते हैं आवेदन
Delhi Forest Department Recruitment 2020 – दिल्ली वन विभाग ने फॉरेस्ट गार्ड (Forest Guard), फॉरेस्ट रेंजर (Forest Ranger) और वाइल्ड लाइफ गार्ड (Wildlife Guard) के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास 14 जनवरी, 2020 सुबह 10:00 बजे से 13 फरवरी, 2020 शाम 11:59 बजे तक का समय है।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
08:55 AM, 17-Jan-2020
बैंक में इन पदों पर निकली भर्तियां, आवेदन कि अंतिम तिथि है नजदीक
Karnataka Bank Recruitment 2020 – अगर आप बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए इस बैंक में सुनहरा मौका है। कर्नाटक बैंक में कई पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 08 जनवरी, 2020 से शुरू होकर 18 जनवरी, 2020 अंतिम तिथि तय गई है।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:54 AM, 17-Jan-2020
पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में करना चाहते हैं नौकरी
CPCL Recruitment 2020 : चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL) में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहारा मौका सामने आया है। बता दें की ये भर्तियां ट्रेड अपरेंटिस के कई पदों पर होने जा रही हैं। इन पदों पर नौकरी करने के लिए उम्मीदवार के पास 17 जनवरी, 2020 तक का ही समय है।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
08:53 AM, 17-Jan-2020
ISRO में है नौकरी का मौका, आवेदन करने के लिए बस एक दिन बाकी
ISRO SHAR Recruitment 2019 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में वैज्ञानिक / इंजीनियर एससी (रसायन इंजीनियरिंग / औद्योगिक इंजीनियरिंग / बिजली तंत्र /औद्योगिक सुरक्षा / मशीन डिजाइन / इंजीनियरिंग डिजाइन / संरचनात्मक इंजीनियरिंग) के कई पदों के लिए अधिसूचना जारी की है।
08:52 AM, 17-Jan-2020
IOCL में करना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो 17 जनवरी है अंतिम तिथि
Indian Oil Corporation Limited Recruitment 2019 : ऑयल इंडिया लिमिटेड (IOCL) में जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट (उत्पादन / इंस्ट्रूमेंटेशन / मेक फिटर-कम-रिगर) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन खाली पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
08:33 AM, 17-Jan-2020
Sarkari Naukri 2020 LIVE: सरकारी नौकरी के लिए आज इन जगहों पर हैं मौके
NPCIL Recruitment 2020 : न्यूक्लियर पाॅवर काॅपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।