फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहे हैं तैयारी, ये विभाग दे रहे हैं नए साल पर नौकरी का मौका

Thu, 31 Dec 2020 05:03 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 31 Dec 2020 05:03 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live: अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तालाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम amarujala.com आपको लाइव ब्लॉग के माध्यम से बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। साथ ही आपको योग्यता, पदों की संख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 LIVE Govt Job Result Updates: Apply Online for Teaching Jobs, CCIL, Bank Jobs 2021
Sarkari Naukri 2021 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

04:57 PM, 31-Dec-2020

यूपी सरकार में कई पदों पर भर्तियां, करें आवेदन

उत्तर प्रदेश विधान सभा में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 07 जनवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। यदि आप 21 वर्ष या इससे ऊपर हैं तो आप नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर, रिव्यू ऑफिसर, एडिटर समेत कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इतना ही नहीं, सभी पदों के लिए अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है। इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।

(Apply Online)
03:27 PM, 31-Dec-2020

अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

Rail Wheel Plant Recruitment 2021: रेल व्हील प्लांट ने अपरेंटिस के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स व डिप्लोमा हॉल्डर्स के लिए यह शानदार मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 14 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए चयन मेरिट के आधार पर होगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा।
 
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
विज्ञापन
02:37 PM, 31-Dec-2020

पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021, पढ़ें नोटिफिकेशन

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन 8 जनवरी 2021 से होंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल की 4 हजार भर्ती निकली हैं। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित गृह विभाग, पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के लिए दसवीं पास और आठवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ये पढ़ें।
01:47 PM, 31-Dec-2020

टॉप 5 नौकरियां जहां आवेदन का आखिरी मौका आज

यदि आप भी सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं तो यह खबर आपके लिए है। बता दें कि इन पांचो ही नौकरियाें के लिए आप केवल आज ही आवेदन कर सकते हैं। इन पांचो नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने और आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
01:12 PM, 31-Dec-2020

10वीं पास के लिए भारतीय डाक में कई पदों पर भर्तियां

India Post GDS Recruitment 2021: भारतीय डाक विभाग के तहत ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। 21 दिसंबर, 2020 से आवेदन प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार नौकरी से संबंधित सभी जानकारियों से अवगत होने के बाद आवेदन प्रक्रिया को जल्द पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:25 PM, 31-Dec-2020

NHM Recruitment 2021: केवल मेरिट से ही होगा सिलेक्शन, आवेदन प्रक्रिया शुरू

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), हरियाणा में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से यानि 31 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गई है। 18 वर्ष या इससे ऊपर वाले युवा आवेदन करने के योग्य होंगे। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी।
11:49 AM, 31-Dec-2020

मैनेजर की पोस्ट के लिए करें अप्लाई, नहीं देना कोई शुल्क

कैनफिन होम्स इंडिया लिमिटेड ने मैनेजर के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 04 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इतना ही नहीं 65000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। आवेदकों के पास स्नातक की डिग्री आवश्यक तौर पर होनी चाहिए। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी।
11:01 AM, 31-Dec-2020

MPPSC: स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू

MPPSC State Engineering Services 2021: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 14 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन पत्र में सुधार 20 जनवरी, 2021 से 16 फरवरी, 2021 तक किया जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

ऑफिशियल वेबसाइट
नोटिफिकेशन लिंक
10:35 AM, 31-Dec-2020

6432 पदों पर बंपर भर्तियां, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

OSSSC: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड ने 6000 से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी की थी। बता दें कि इस नौकरी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 05 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। 21 से 32 वर्ष तक की आयु वाले युवा आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इतना ही नहीं 92000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Apply Online
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed