Sarkari Naukri 2020 LIVE: सरकारी विभागों में नौकरी के मौके, यहां कई पद हैं खाली
{"_id":"5e40cd648ebc3ee5ca395112","slug":"sarkari-naukri-2020-live-aiims-npcil-crpf-other-posts-govt-job-are-waiting-for-you","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2020 LIVE: सरकारी विभागों में नौकरी के मौके, यहां कई पद हैं खाली","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 10 Feb 2020 03:09 PM IST
Jaya Tripathi
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Mon, 10 Feb 2020 03:09 PM IST
खास बातें
- 1300 पदों पर हो रही हैं बंपर भर्तियां
- लोक सेवा आयोग में नौकरी के मौके
- CRPF: 12वीं पास के लिए भर्तियां, हेड कॉन्स्टेबल के पद खाली
- AIIMS में हो रही हैं भर्तियां, आवेदन करने का अंतिम माैका
- 10वीं, 12वीं के लिए कई विभागों में हो रहीं भर्तियां
Sarkari Naukri 2020 LIVE : सरकारी नौकरी ज्यादातर लोग पाना चाहते हैं, लेकिन आज-कल सरकारी नौकरी पाना आसान नहीं है। उम्मीदवार एक नौकरी पाने के लिए दिन-रात मेहनत करता है और कभी उनके हाथ सफलता लगती है, तो कभी असफलता। ऐसे में तैयारी कर रहे युवा सरकारी नौकरी के लिए आवेदन निकलने का इंतजार करते हैं। कभी-कभी तो आवेदन निकल जाते हैं, और उम्मीदवारों को पता ही नहीं चलता है और उनको फिर से नौकरी पाने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ता है। लेकिन हम आपको यहां रोज सरकारी नौकरी की अपडेट दे रहे हैं। जिससे आप समय रहते ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागाें ने आवेदन मांगे हैं...
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
03:07 PM, 10-Feb-2020
10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, 11 फरवरी को दें इंटरव्यू
SCTIMST Recruitment 2020 : श्री चित्रा तिरुनाल आयुर्विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान, त्रिवेंद्रम (SCTIMST) में तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। अगर आप इन पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक हैं। तो वे 11 फरवरी, 2020 को बताएं गए पते पर साक्षात्कार के लिए पहुंचना होगा।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
02:28 PM, 10-Feb-2020
एक इंटरव्यू देकर बैंक में नौकरी पाने का सपना करें पूरा, आवेदन का आखिरी मौका
Indian Bank Recruitment 2020 : इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार, जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन पढ़ें। अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से पूरा करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
01:58 PM, 10-Feb-2020
राजस्थान : अगर है ये डिग्री तो जल्द करें आवेदन, यहां कई पद हैं खाली
RPSC Recruitment 2019-20 : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। बता दें कि आयोग द्वारा ये भर्ती सहायक प्रोफेसर और सीनियर डिमॉन्स्ट्रेटर के पदों पर निकाली गई हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
01:31 PM, 10-Feb-2020
लोक सेवा आयोग में हो रही हैं भर्तियां, आवेदन करने में की देरी तो पछताएंगे
OPSC Recruitment 2020 – ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) के जरिए कई पदों पर भर्तियां हाेने जा रहीं है। बता दें कि ये भर्तियां लेक्चरर के पदों पर की जा रही हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 मार्च, 2020 है। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
01:06 PM, 10-Feb-2020
10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी के मौके, यहां कई पद हैं खाली
eCourts Recruitment 2020- eCourts में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये भर्तियां प्रोसैस सर्वर और चपरासी के पदों पर होने जा रही हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के लिए अंतिम तिथि 17 फरवरी, 2020 है। इससे संबंधित विज्ञापन, अधिसूचना लिंक इस खबर में आगे पा सकते हैं
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
12:27 PM, 10-Feb-2020
NIT : सिर्फ इंटरव्यू देकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पाएं नौकरी
NIT Recruitment 2020 : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान संस्थान कालिकट (NITC) में इलेक्ट्रीशियन बनने का सुनहरा मौका है। बता दें कि कुल 29 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों पर नौकरी पाने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आगे की स्लाइड में दी गई नोटिफिकेशन जरूर देखें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:34 AM, 10-Feb-2020
NPCIL में अपरेंटिस के कई पद खाली, नहीं देनी कोई लिखित परीक्षा
NPCIL Recruitment 2020 : न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
11:13 AM, 10-Feb-2020
AIIMS में हो रही हैं भर्तियां, आवेदन करने का अंतिम माैका
AIIMS Recruitment 2020 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये आवेदन नर्सिंग अधिकारी (स्टाफ नर्स ग्रेड- II) के पदों पर आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक भी खबर में आगे की स्लाइड्स में दिए जा रहे हैं।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:17 AM, 10-Feb-2020
यहां 1300 पदों पर हो रही हैं बंपर भर्तियां, 10 फरवरी है आवेदन की अंतिम तिथि
TANGEDCO Recruitment 2020 – तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन (TANGEDCO) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि 1300 असेसर (Assessor) के पदों पर ये आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2020 निर्धारित की गई है।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
08:54 AM, 10-Feb-2020
ये बैंक दे रहा है 50 हजार से ज्यादा सैलरी, इन दो पड़ावों को करना होगा पार
EXIM Recruitment 2019: Exim बैंक में अनेक पदों पर भर्तियां होने जी रही है। आपको बता दें कि डिप्यूटी मैनेजर के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। 22 पदों पर भर्ती चल रही हैं। उम्मीदवार के लिए अंतिम तिथि 22 फरवरी निर्धारित की गई है।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।