Sarkari Naukari Live: यूपी फॉरेस्ट गार्ड-बीएसएससी में निकलीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर खबर
{"_id":"650bd2ba28cef9d3a80da621","slug":"sarkari-naukari-result-2023-live-updates-check-latest-government-job-notification-date-application-eligibility-2023-09-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukari Live: यूपी फॉरेस्ट गार्ड-बीएसएससी में निकलीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर खबर","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 21 Sep 2023 05:16 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 21 Sep 2023 05:16 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Live: यूपी फॉरेस्ट गार्ड-बीएसएससी में बंपर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नौकरी से जुड़ी हर अपडेट लेटेस्ट भर्ती की जानकारी आप www.amarujala.com/jobs/government-jobs पर जाकर देख और पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट 2023
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
05:15 PM, 21-Sep-2023
Bihar BTSC ITI Trade Instructor Recruitment 2023
बिहार तकनीकी सेवा आयोग औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में ट्रेड अप्रेंटिस की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आज से आवेदन कर पाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - btsc.bih.nic.in पर जाना होगा। इसके साथ ही पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- ITI Apprentice: आईटीआई में ट्रेड अप्रेंटिस के 1200 से अधिक पदों पर भर्ती आज से शुरू, फटाफट यहां करें आवेदन
04:32 PM, 21-Sep-2023
Indian Navy Recruitment
इंडियन नेवी में 360 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसमें शामिल होने के लिए 18 से 25 साल तक की उम्र के उम्मीदवार नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर 25 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
03:16 PM, 21-Sep-2023
OSSSC Radiographer Recruitment
ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएसएससी) की तरफ से रेडियोग्राफर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 21 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर 2023 तक है।12:20 PM, 21-Sep-2023
SBI Apprentice Recruitment 2023
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में अपरेंटिस के 6,160 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2023 तक है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना उम्मीदवार करियर पोर्टल sbi.co.in पर जाकर फॉर्म जमा कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- SBI Recruitment 2023: एसबीआई में 6000 से ज्यादा पदों पर आवेदन की अंतिम डेट नजदीक, जल्दी करें अप्लाई
11:26 AM, 21-Sep-2023
UPPSC APS Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपर निजी सचिव (APS) के 328 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 19 सितंबर 2023 से शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 19 अक्तूबर 2023 तक आवेदन करने के साथ ही फीस का भुगतान भी कर सकते हैं। यूपी में यह भर्ती करीब 10 साल बाद आयोजित हो रही है।
पूरी खबर यहां पढ़ेंः UPPSC Recruitment 2023: यूपी में अपर निजी सचिव पदों पर भर्ती शुरू, जानें कहां और कैसे करना है आवेदन
10:50 AM, 21-Sep-2023
BSSC Recruitment रिक्तियों का विवरण
बीएसएससी की इस भर्ती के तहत 11098 पदों पर भर्ती की जानी है।निम्न वर्गीय लिपिक 3927 पद
फाइलेरिया निरीक्षक 69 पद
सहायक अनुदेशक. 07. पद
राजस्व कर्मचारी 3559 पद
पंचायत सचिव 3532 पद
टाइपिस्ट कम क्लर्क 04 पद
यहां पढ़ें पूरी खबर- Bihar SSC Inter Level Vacancy: 12वीं पास के लिए बिहार में बंपर भर्तियां, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन
10:50 AM, 21-Sep-2023
Bihar SSC Inter Level Bharti Notification
बिहार में 12वीं पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने 11098 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके युवा बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। पंजीकरण की प्रक्रिया 27 सितंबर 2023 से शुरू होगी। जिसके बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://bssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक है।
10:49 AM, 21-Sep-2023
UPSSSC Forest Guard रिक्तियों का विवरण
-
वन रक्षक-693 पद
-
वन्यजीव रक्षक-16 पद
कुल 709 रिक्तियों को भरने के लिए वन एवं वन्य जीव विभाग की तरफ से यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है
10:45 AM, 21-Sep-2023
Sarkari Naukari Result Live: यूपी फॉरेस्ट गार्ड-बीएसएससी में निकलीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर खबर
UPSSSC Forest Guard, Wildlife Guard Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक मुख्य भर्ती परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण आज यानी 20 सितंबर 2023 से शुरू हो चुका है। वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर 2023 तक है, जबकि आवेदन पत्र में बदलाव करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर तक है।