फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Job Live: कई सरकारी विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई; देखें अपडेट

Sat, 14 Oct 2023 05:07 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 14 Oct 2023 05:07 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2023 Live Updates: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 10वीं पास के लिए भर्ती चल रही है। इसके अलावा, यूपी-बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में भी बंपर भर्तियां चल रही है। सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट के लिए यहां नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
Sarkari job live updates 2023 Bihar TRE and DElEd result latest notification of upsc upssc uppsc and other job
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:06 PM, 14-Oct-2023

IB Recruitment 2023

इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय की तरफ से 10 वीं पास उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्तियों की सौगात दी गई है। आईबी में सुरक्षा सहायक/मोटर ट्रांसपोर्ट (SA/MT) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ/जनरल (एमटीएस/जनरल) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 14 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 नवंबर 2023 तक है। पूरी खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
04:24 PM, 14-Oct-2023

AIIMS Recruitment 2023

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली, उत्तर प्रदेश में ग्रुप बी और सी में गैर संकाय पदों 17 सितंबर से भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsrbl.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
03:52 PM, 14-Oct-2023

Government Job 2023: 10वीं पास के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में भर्ती

Cochin Shipyard Limited Recruitment 2023: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में सुरक्षा सहायक और अर्ध कुशल रिगर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अक्तूबर 2023 तक है।...अधिक पढ़ें
03:48 PM, 14-Oct-2023

Sarkari Job 2023: एसएससी की ओर से क्लर्क और सहायक की भर्ती

SSC JSA LDC Exam: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिवीजन क्लर्क पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती परीक्षा फरवरी-मार्च 2024 में आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें
03:44 PM, 14-Oct-2023

Medical Jobs 2023: एम्स में ग्रुप बी और सी के पदों पर भर्ती

AIIMS Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली, उत्तर प्रदेश में ग्रुप बी और सी में गैर संकाय पदों 17 सितंबर से भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsrbl.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक है।...अधिक पढ़ें
11:05 AM, 14-Oct-2023

Sarkari Job 2023: राजस्थान में एनिमल अटेंडेंट की बंपर भर्ती

RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, ने एनिमल अटेंडेंट के 5934 पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन शुल्क 600 और 400 रुपये है। उम्मीदवारों को भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से माध्यमिक या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।...अधिक पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:01 AM, 14-Oct-2023

सरकारी नौकरी 2023: टेरिटोरियल आर्मी में अधिकारी स्तर पर भर्ती

Territorial Army Officers Recruitment 2023: टेरिटोरियल आर्मी में अधिकारी पदों पर योग्य पुरुषों और महिलाओं की भर्ती होने जा रही है। पंजीकरण की प्रक्रिया 23 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है। आवेदन शुल्क 500 रुपये है।...अधिक पढ़ें
10:56 AM, 14-Oct-2023

सरकारी नौकरी 2023: ओडिशा में ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती

OSSC CGL Recruitment 2023: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप बी और ग्रुप सी के 495 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। आयु 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।...अधिक पढ़ें
08:37 AM, 14-Oct-2023

सरकारी नौकरी: आईबी में 10वीं पास के लिए भर्ती

IB Recruitment 2023: भारत सरकार के गृह मंत्रालय की तरफ से इंटेलिजेंस ब्यूरो में सुरक्षा सहायक (SA)/मोटर ट्रांसपोर्ट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (सामान्य) के 677 पदों पर भर्ती की शुरुआत आज से होनी है। आवेदन शुल्क 500 रुपये है। ऑनलाइन आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष और 27 वर्ष है। सैलरी 18000 से लेकर करीब 70000 तक होगी।...अधिक पढ़ें
08:07 AM, 14-Oct-2023

Sarkari Job Live: कई सरकारी विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई; देखें अपडेट

Army TES Recruitment 2023: भारतीय सेना की तरफ से जुलाई 2024 बैच के लिए तकनीकी प्रवेश योजना के 51वें पाठ्यक्रम के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार PCM स्ट्रीम में कम से कम 60% कुल अंकों के साथ 10+2 इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना चाहिए। इस बार जेईई मेन्स 2023 को अनिवार्य कर दिया गया है। न्यूनतम आयु 16 वर्ष 6 माह और अधिकतम आयु 19 वर्ष 6 माह निर्धारित की गई है।...अधिक पढ़ें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed