फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RVUNL Admit Card 2021: Rajasthan Vidyut Vibhag Admit Card released, here is the direct link

RVUNL Admit Card 2021: प्रवेश पत्र जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड, 8 नवंबर से शुरू होंगी परीक्षा

Fri, 29 Oct 2021 11:59 AM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 29 Oct 2021 11:59 AM IST
सार

RVUNL Admit Card 2021: राजस्थान राज्य विद्युत प्रसार निगम लिमिटेड (आरआरवीपीएनएल) ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर कनिष्ठ सहायक / वाणिज्यिक सहायक- II के लिए ऑनलाइन परीक्षा का कॉल लेटर जारी किया। जिन उम्मीदवारों ने उल्लिखित परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आरआरवीपीएनएल की आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
RVUNL Admit Card 2021: Rajasthan Vidyut Vibhag Admit Card released, here is the direct link
RRVPNL Admit Card 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

राजस्थान राज्य विद्युत प्रसार निगम लिमिटेड, आरआरवीपीएनएल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान आरवीयूएनएल प्रवेश पत्र 2021 जारी कर दिया है। यह प्रवेश पत्र जूनियर असिस्टेंट या कमर्शियल असिस्टेंट- II के पदों के लिए होने वाली ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे निगम की आधिकारिक वेबसाइट, energy.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

अभ्यर्थी ध्यान दें कि यह परीक्षा 8, 9, 10, 13 और 14 नवंबर, 2021 को सुबह और दोपहर दो पालियों में आयोजित होने वाली है। आरआरवीपीएनएल कोविड-19 दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान, आईबीपीएस द्वारा नियंत्रित की जाएगी। आरवीयूएनएल एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ध्यान रहे कि इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1295 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। यह परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें तर्क और मानसिक क्षमता, सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी और गणित के प्रश्न होंगे। आरवीयूएनएल एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों से गुजरना होगा।

विज्ञापन

आरवीयूएनएल एडमिट कार्ड 2021: राजस्थान विद्युत विभाग एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • राज्य विद्युत प्रसार निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज के दाहिने कोने पर उपलब्ध 'राजस्थान राज्य विद्युत प्रसार निगम' पर क्लिक करें।
  • फिर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें 'जूनियर सहायक / वाणिज्यिक सहायक- II की ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करें' का उल्लेख है।
  • वैकल्पिक रूप से, यहां सीधे लिंक पर क्लिक करें – आरवीयूएनएल एडमिट कार्ड 2021
  • लॉग इन करने के लिए पंजीकरण संख्या या रोल नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
  • फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के किसी भी संदर्भ का प्रिंटआउट लें।

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम पर आधिकारिक नोटिस के अनुसार, "परीक्षा कार्यक्रम में किसी भी बदलाव के मामले में, संशोधित तिथियां केवल विद्युत निगम की वेबसाइट पर अधिसूचित की जाएंगी।" आरवीयूएनएल एडमिट कार्ड 2021 पर अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed