Rajasthan Govt Jobs 2025: राजस्थान में 13000+ पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, 12वीं पास अभी करें आवेदन
RSMSSB Rajasthan NHM Recruitment 2025: राजस्थान में एनएचएम और राजमीस के तहत 13000 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
Rajasthan Govt Jobs 2025: राजस्थान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) एवं राजमीस के विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज 1 मई, 2025 अंतिम तिथि है। इस सीधी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत CHOs (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर), डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), लेखा सहायक समेत कई पदों को भरा जाना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर आज ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 13,252 रिक्तियों को भरना है।
बोर्ड ने नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत 8256 पदों और राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी (RajMES) के तहत 5142 पदों सहित कुल 13,398 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। इन पदों में CHOs (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर), नर्स, फार्मा असिस्टेंट, लैब टेक्नीशियन आदि शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान में लाइसेंस मेडिकल लैब टेक्नीशियन के 414 पदों और लैब टेक्नीशियन के 321 पदों पर भर्ती के लिए नई शैक्षणिक योग्यता लागू की गई है। अब इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से साइंस स्ट्रीम से 12वीं (बायोलॉजी या मैथ्स के साथ) उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी या ब्लड बैंक टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होना आवश्यक है।
साथ ही, उम्मीदवारों का राजस्थान पैरा मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) होना भी अनिवार्य कर दिया गया है। यह नियम नए आवेदनों पर तुरंत प्रभाव से लागू होंगे और भर्ती प्रक्रिया में पात्रता की जांच इन्हीं मानकों के आधार पर की जाएगी।
हर पद के लिए योग्यता अलग-अलग तय की गई है। जैसे कुछ पदों के लिए विज्ञान संकाय से 12वीं, संबंधित विषय में डिप्लोमा अथवा डिग्री और राजस्थान पैरा मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण अनिवार्य है।
आयु सीमा (Age Limit)
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा, अन्य पदों के लिए योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन से देख सकते हैं।
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अनारक्षित वर्ग, ओबीसी और ईबीसी (क्रीमी लेयर) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी/एसटी, ओबीसी और ईबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), पीडब्ल्यूबीडी, और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है।कैसे करें आवेदन?
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (rsmssb.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
- अब होमपेज पर "ऑनलाइन आवेदन" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- पंजीकरण के बाद आपको ईमेल या मोबाइल नंबर पर लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्राप्त होंगे।
- अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- स्कैन किए गए आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
- नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से शुल्क जमा करें।
- सभी विवरणों की जांच कर आवेदन जमा करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।