RSSB Ayush Officer Recruitment 2025: आयुष अधिकारी के 1535 पदों पर भर्ती, बीएएमएस-बीयूएमएस वाले करें आवेदन
RSSB Ayush Officer Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 1,535 आयुष अधिकारी पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 10 अक्तूबर से 8 नवंबर 2025 तक होंगे। पात्रता BAMS, BHMS या BUMS डिग्री है।
विस्तार
RSSB Ayush Officer Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आयुष अधिकारी (Ayush Officer) पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती 2025 साइकिल के अंतर्गत निकाली गई है। कुल 1,535 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी विधाओं में डिग्रीधारी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अक्तूबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में नॉन-टीएसपी क्षेत्र के लिए 1,340 पद और टीएसपी क्षेत्र के लिए 195 पद निर्धारित किए गए हैं।
RSSB Ayush Officer Vacancy: पदों का विवरण और योग्यता
- कुल पदों की संख्या: 1,535
- पात्रता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BAMS, BHMS या BUMS की डिग्री होनी चाहिए।
- आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग: 600 रुपये
- एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग: 400 रुपये
भुगतान केवल ऑनलाइन मोड (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) से किया जा सकेगा।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा तिथि
भर्ती की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी -
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
- चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)
लिखित परीक्षा 16 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
- भर्ती अधिसूचना जारी: 17 जुलाई 2025
- आवेदन प्रारंभ: 10 अक्तूबर 2025
- अंतिम तिथि: 8 नवंबर 2025
- परीक्षा तिथि: 16 दिसंबर 2025
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं -
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Recruitment Advertisement” सेक्शन पर क्लिक करें।
- “RSSB Ayush Officer Recruitment 2025” लिंक चुनें।
- रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी व शैक्षणिक विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और आवेदन जमा करें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।