फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB Teacher Recruitment 2022 last date today know how to apply online at rsmssb.rajasthan.gov.in

Teacher Recruitment 2023: शिक्षकों के 48 हजार पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, इस उम्र के भी लोग कर सकते हैं आवेदन

Thu, 19 Jan 2023 09:08 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 19 Jan 2023 09:08 AM IST
सार

RSMSSB Teacher Recruitment 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक स्तर -1 और स्तर -2 भर्ती 2022 के तहत योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है।

विज्ञापन
RSMSSB Teacher Recruitment 2022 last date today know how to apply online at rsmssb.rajasthan.gov.in
Rajasthan Teachers Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RSMSSB Teacher Recruitment 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक स्तर -1 और स्तर -2 भर्ती 2022 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। जिसके लिए आवेदन करने का आज यानी 19 जनवरी 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे आज ही इसे पूरा कर लें। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 दिसंबर, 2022 से जारी है। रीट (REET) क्वालिफाई कर चुके उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। 
विज्ञापन

 

RSMSSB Recruitment Exam: फरवरी में होगी परीक्षा

राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 फरवरी से 28 फरवरी, 2023 तक आयोजित होने वाली है। इस भर्ती का लक्ष्य कुल 48000 रिक्तियों को भरना है। इसमें लेवल-1 में 21,000 और लेवल-2 के 27,000 पद शामिल हैं। लेवल-1 और लेवल-2 के लिए दो चरणों में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें पहले चरण की परीक्षा सिर्फ पात्रता के लिए, जबकि दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन सिक्षकों के चयन के लिए किया जाएगा। 23 और 24 जुलाई को आयोजित हुई पात्रता परीक्षा का परिणाम 29 सितंबर को जारी किया जा चुका है। इसमें पास हुए उम्मीदवारों का ही चयन 25 से 28 फरवरी तक एक और भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा सब्जेक्ट के आधार पर होगी। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए ही यह प्रक्रिया चल रही है जो आज समाप्त हो जाएगी। इसमें रीट परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों से ही आवेदन मांगा गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती

  1. प्राइमरी स्कूल शिक्षक के 21,000 पद
  2. शिक्षक लेवल 2 (हिंदी) के 3176 पद
  3. शिक्षक लेवल 2 (पंजाबी) के 272 पद
  4. शिक्षक लेवल 2 (संस्कृत) के 1808 पद
  5. शिक्षक लेवल 2 (उर्दू) के 806 पद
  6. शिक्षक लेवल 2 (सोशल स्टडीज) के 4172 पद
  7. शिक्षक लेवल 2 (सिंधी) के 9 पद
  8. शिक्षक लेवल 2 (अंग्रेजी) के 8782 पद
  9. शिक्षक लेवल 2 (साइंस/मैथ) के 7435 पद
विज्ञापन

पंचायती राज अधिनियम के तहत भर्ती

यह भर्ती पंचायती राज अधिनियम के तहत की जा रही है। इसलिए इस भर्ती में 40% अंकों की अनिवार्यता लागू नहीं होगी। वहीं परीक्षा के बाद कट ऑफ (राज्य स्तरीय मेरिट) के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed