फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB released Syllabus of Joint Eligibility Test, know exam pattern and other information here

RSMSSB: संयुक्त पात्रता परीक्षा का पाठ्यक्रम हुआ जारी, यहां जाने परीक्षा पैटर्न और अन्य जानकारी

Wed, 25 Sep 2024 10:26 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Wed, 25 Sep 2024 10:26 AM IST
सार

RSMSSB: आरएसएमएसएसबी के सीईटी परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। 12वीं और स्नातक स्तर दोनों पदों की परीक्षा का पैटर्न और पाठ्यक्रम के आधार पर उम्मीदवार अपनी तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
RSMSSB released Syllabus of Joint Eligibility Test, know exam pattern and other information here
RSMSSB CET 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RSMSSB: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 के लिए RSMSSB CET पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। 12वीं स्तर और स्नातक स्तर की परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न के अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवार पाठ्यक्रम आधिकारिक RSSB वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा, राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिए आवश्यक हैं। परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम को ठीक तरह से समझने की आवश्यकता है। राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर का पाठ्यक्रम स्नातक स्तर के पदों पर नियुक्ति की चाह रखने वालों के लिए है। वहीं 12वीं स्तर पर अवसरों को लक्षित करने वाले उम्मीदवारों को RSMSSB CET 12वीं स्तर के पाठ्यक्रम 2024 का ठीक तरह से पढ़ना चाहिए । परीक्षा योजना राजस्थान सामान्य, करंट अफेयर्स, अंग्रेजी, हिंदी, गणित और मानसिक क्षमता सहित विभिन्न विषयों को शामिल करना होगा।
विज्ञापन

परीक्षा जानकारी
भर्ती एजेंसी राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड
परीक्षा का नाम राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा
अधिकतम अंक 150 अंक
अवधि 3 घंटे
परीक्षा प्रारूप ऑफलाइन मोड
आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in

RSMSSB released Syllabus of Joint Eligibility Test, know exam pattern and other information here
पाठ्यक्रम - फोटो : Freepik
RSMSSB कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 12वीं और स्नातक स्तर के पदों के लिए परीक्षा में दो पेपर होते हैं। इनमें से प्रत्येक में 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल हैं। इस प्रश्नपत्र को तीन घंटे में हल करना होता है। सही उत्तर देने वाले प्रश्न के लिए दो अंक मिलेंगे। गलत या अनुत्तरित प्रश्न के लिए कोई निगेटिव अंक नहीं मिलेगा। न ही अंक काटे जाएंगे। 
 

राजस्थान सीईटी स्नातक स्तरीय परीक्षा योजना

विषय महत्व प्रश्न अंक
सामान्य ज्ञान: भारत का इतिहास, राजनीति और भूगोल, करंट अफेयर्स 25 38 76
राजस्थान सामान्य ज्ञान 20 30 60
सामान्य अंग्रेजी और हिंदी 15 22 44
मानसिक क्षमता और बुनियादी गणित 30 45 90
बेसिक कंप्यूटर 10 15 30
कुल 100 150 300


 
विज्ञापन

सीईटी राजस्थान 12वीं स्तर की परीक्षा संरचना

विषय महत्व प्रश्न अंक
सामान्य विज्ञान 10 वीं 25 38 76
राजस्थान सामान्य ज्ञान 20 30 60
सामान्य हिंदी और अंग्रेजी 15 22 44
तर्क और बुनियादी संख्यात्मक दक्षता 30 45 90
बेसिक कंप्यूटर 10 15 30
कुल 100 150 300

आरएसएमएसएसबी राजस्थान सीईटी पाठ्यक्रम

पाठ्यक्रम में मूल्यांकन के लिए महत्वपूर्ण विषय शामिल है। इसमें राजस्थान, राष्ट्रीय स्तर पर और वैश्विक स्तर पर हाल ही में हुई महत्वपूर्ण घटनाएं आदि शामिल हैं। इसके साथ ही विश्लेषणात्मक तर्क और संज्ञानात्मक कौशल, कंप्यूटर भी शामिल है। वहीं विज्ञान और प्रौद्योगिकी खंड 10वीं कक्षा के स्तर पर है। राजस्थान और भारत दोनों के आर्थिक परिदृश्य, भौगोलिक, राजनीतिक ढांचा, समृद्ध इतिहास, कला, परंपराएं, साहित्य, संस्कृति और विरासत आदि को तैयार करना होगा। इसके अलावा भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन, भाषा दक्षता, विशेष रूप से अंग्रेजी और हिंदी भी तैयार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed