RSMSSB Recruitment 2022: राजस्थान में 12वीं पास के लिए 1000 से अधिक पदों पर वैकेंसी, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
RSMSSB Recruitment 2022: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी एक विषय में अपनी संबंधित स्ट्रीम के साथ कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण होना जरूरी है । हिंदी और संस्कृत भाषा जानना अनिवार्य है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RSMSSB Recruitment 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड राज्य के माध्यमिक विद्यालयों, कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय और कृषि विभाग में लैब असिस्टेंट (लैब सहायक) के पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इन पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च 2022 से 23 अप्रैल 2022 तक चलेगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर एक एसएसओ आईडी बनाने की आवश्यकता होगी।
RSMSSB Recruitment 2022: पात्रता और आयु-सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी एक विषय में अपनी संबंधित स्ट्रीम के साथ कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण होना जरूरी है । हिंदी और संस्कृत भाषा जानना अनिवार्य है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पुरूषों को 5 वर्ष और महिलाओं को 10 वर्ष की छूट दी गई है। सामान्य वर्ग की महिला एवं राजस्थान राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आयु-सीमा 5 वर्ष की छूट दी गई है।
RSMSSB Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस - 450 रुपये
- ओबीसी(एनसीएल)/एमबीसी - 350 रुपये
- एससी/एसटी/बीपीएल - 250 रुपये
RSMSSB Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया
1. उम्मीदवार सबसे पहले राजस्थान सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'लैब सहायक भर्ती 2022' लिखे हुए लिंक पर क्लिक करें।
3. अब पूछी गई जानकारी दर्ज कर स्वयं को पंजीकृत करें और फिर आवेदन पत्र भरना शुरू करें।
4. सभी आवश्यक जानकारी भरें और स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
6. अब आवेदन पत्र को भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।