फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB Recruitment 2016 for 88 Junior Engineer (JE) Posts

जूनियर इंजीनियर के पदों पर काम करने का मौका, वेतनमान 35,000 रुपये

Fri, 05 Aug 2016 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 05 Aug 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
 RSMSSB Recruitment 2016 for 88 Junior Engineer (JE) Posts

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालय‌िक सेवा चयन बोर्ड ने कुल 88 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें कनिष्ठ अभियंता (स‌िविल) के पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन


निर्धारित पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/यांत्रिक अभियांत्रिकी में डिग्री होना जरूरी है साथ ही देवनागरी लिपि में लिखी ह‌िंदी का व्यवहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृत‌ि का ज्ञान होना आवश्यक है।
विज्ञापन


निर्धारित पदो के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गयी है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार विशेष छूट का प्रावधान है। इन पदो के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 9,300 रुपये से 34,800 रुपये और 3,600 ग्रेड पे दिये जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन करें आवेदन

 RSMSSB Recruitment 2016 for 88 Junior Engineer (JE) Posts

निर्धारित पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करने के‌ लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

निर्धारित पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग व क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/ विशेष पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए 650 रुपये। राजस्थान के नॉन क्री‌मीलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/ ‌विशेष पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए 450 रुपये और समस्त विशेष योग्यजन तथा राजस्थान के अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को 350 रुपये जमा करने होंगे।

निर्धारित पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त, 2016 तय की गयी है। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed