फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB PATWARI 2021: Patwari recruitment exam will start in October, detailed schedule of exam released

RSMSSB PATWARI 2021: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा अक्तूबर में होगी, बोर्ड ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

Fri, 01 Oct 2021 05:26 PM IST
सोनिया चौहान जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 01 Oct 2021 05:26 PM IST
सार

RSMSSB PATWARI 2021: RSMSSB द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 के लिए 23 और 24 अक्तूबर को आयोजित की जानी है। इस भर्ती के जरिए 5,572 पटवारी पदों को भरा जाएगा। 
 

विज्ञापन
RSMSSB PATWARI 2021: Patwari recruitment exam will start in October, detailed schedule of exam released
RSMSSB Recruitment 2021 - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने पटवारी भर्ती परीक्षा की अंतिम तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पटवार सीधी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार बेसब्री से परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि भर्ती परीक्षा में पटवारी के पदों के लिए कुल 5,378 रिक्तियां उपलब्ध हैं, जिनमें से 4,615 रिक्तियां गैर अनुसूचित क्षेत्र और 957 अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित की गई है। 

विज्ञापन


दो दिवसीय होगा परीक्षा का आयोजन
उम्मीदवारों के लिए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पटवारी भर्ती परीक्षा लगातार दो दिन आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन परीक्षा दो पारियों में होगी।  दोनों पारियों में मिलने वाले पेपर को सॉल्व करने के लिए तीन-तीन घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा से संबंधित सूचनाओं के लिए आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर विजिट करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
 
 परीक्षा की दिनांक  परीक्षा का समय
 23 अक्तूबर, 2021     सुबह 08:30 बजे से 11:30 बजे तक
        ,,   दोपहर  02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक
 24 अक्तूबर, 2021  सुबह 08:30 बजे से 11:30 बजे तक
        ,,  दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक

 
पटवारी भर्ती प्रश्न पत्र पैटर्न 
आरएसएमएसएसबी कि पटवारी भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र को चार भागों में बांटा गया है। इस दौरान उम्मीदवारों को कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न दिए जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों को 180 मिनट का समय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द जारी किए जाएंगे प्रवेश पत्र 
आरएसएमएसएसबी उम्मीदवारों के लिए कुछ दिन में परीक्षा एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा से जुड़ी जानकारी साझा की है, जिसके तहत सभी उम्मीदवार राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed