RSMSSB Lab Assistant Result: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम
RSMSSB Lab Assistant Result: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से भूगोल और होम साइंस लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन बीते 30 जून, 2022 को किया गया था।
विस्तार
RSMSSB Lab Assistant Result: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राज्य लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। बोर्ड ने परिणाम को शुक्रवार 03 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया है। इसे डाउनलोड करने का लिंक अब ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। बता दें कि यह परिणाम भूगोल और होम साइंस के लिए जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परीक्षा के परिणाम को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया....
RSMSSB Lab Assistant Result: कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से भूगोल और होम साइंस लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन बीते 30 जून, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब इसका परिणाम भी जारी हो गए हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से साइंस, भूगोल और होम साइंस लैब असिस्टेंट भर्ती के माध्यम से कुल 1019 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के अगले चरण के तहत परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस के लिए तारीखों की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
- आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।