फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB JE Answer Key 2022 Released at rsmssb.rajasthan.gov.in know how to check it here sarkari result

RSMSSB JE Answer Key: राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें

Wed, 01 Jun 2022 10:43 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 10:43 AM IST
सार

RSMSSB JE Answer Key: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को जारी की गई उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है।

विज्ञापन
RSMSSB JE Answer Key 2022 Released at rsmssb.rajasthan.gov.in know how to check it here sarkari result
RSMSSB JE Answer Key - फोटो : Social Media

विस्तार

RSMSSB JE Answer Key: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राज्य में जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षा के प्रश्न पत्र को भी जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र दोनों ही ऑनलाइन रूप से उपलब्ध है। जिवन उम्मीदवारों ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे उत्तर कुंजी को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

RSMSSB JE Answer Key: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड राज्य में जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 20 मई, 2022 को किया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। बता दें कि यह परीक्षा राज्य के विभागों में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

RSMSSB JE Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को जारी की गई उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जिन उम्मीदवारों को ऐसा करना हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से लॉगिन कर के अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 100 रुपये आवेदन शुल्क भी जमा करने होंगे। वहीं, आपत्ति प्रमाणित पुस्तक के आधार पर होनी चाहिए।  

विज्ञापन

RSMSSB JE Answer Key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?

उत्तर कुंजी को चेक करने के लिए उम्मीदवार इन निर्देशों का इस्तेमाल करें-:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब आपको होम पेज पर संबंधित भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी का लिंक दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने उत्तर कुंजी पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
  • इसे चेक कर उत्तर का मिलान करें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed