फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB Computor, CHO admit card 2024 releasing today at rsmssb.rajasthan.gov.in; exam on March 3

RSMSSB Admit Card 2024: आज जारी होगा कंप्यूटर, सीएचओ भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड; डाउनलोड के लिए ये है लिंक

Mon, 26 Feb 2024 04:51 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 26 Feb 2024 04:51 PM IST
सार

RSMSSB Admit Card 2024: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड आज, कंप्यूटर और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
RSMSSB Computor, CHO admit card 2024 releasing today at rsmssb.rajasthan.gov.in; exam on March 3
RSMSSB - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

RSMSSB Computor, CHO Admit Card 2024: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड कंप्यूटर और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज, 26 फरवरी को जारी करेगा। भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना आरएसएमएसएसबी कंप्यूटर, सीएचओ एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन

03 मार्च को होगी परीक्षा

शेड्यूल के मुताबिक, आरएसएमएसएसबी सीएचओ भर्ती परीक्षा 03 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। कंप्यूटर और सीएचओ पदों के लिए परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी कंप्यूटर, सीएचओ एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभाग में कुल 583 कंप्यूटर रिक्तियों और 3,531 सीएचओ रिक्तियों को भरना है।

आरएसएमएसएसबी कंप्यूटर, सीएचओ भर्ती परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे।

आरएसएमएसएसबी कंप्यूटर, सीएचओ एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। यदि उम्मीदवार अपने हॉल टिकट ले जाने में विफल रहते हैं तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड टैब पर जाएं।
  • कंप्यूटर, सीएचओ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed