फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB Agriculture Supervisor recruitment 2023 Apply online at rsmssb.rajasthan.gov.in

RSMSSB Recruitment 2023: राजस्थान कृषि विभाग में निकलीं भर्तियां, बीएससी पास ऐसे करें आवेदन

Mon, 17 Jul 2023 07:26 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 17 Jul 2023 07:26 PM IST
सार

RSMSSB Recruitment 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कृषि पर्यवेक्षक 2023 के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
RSMSSB Agriculture Supervisor recruitment 2023 Apply online at  rsmssb.rajasthan.gov.in
RSMSSB Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RSMSSB Recruitment 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कृषि पर्यवेक्षक 2023 के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तिथि 13 अगस्त, 2023 तक है। 

विज्ञापन

पदों का विवरण

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा अस्थायी रूप से 21 अक्तूबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। इस भर्ती के माध्यम से आयोग का लक्ष्य कुल 430 कृषि पर्यवेक्षक रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी (कृषि) या बीएससी (बागवानी) ऑनर्स होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार को राजस्थानी संस्कृति और हिंदी का ज्ञान होना चाहिए। 

विज्ञापन

आयु-सीमा

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक 2023 के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी / बीसी (क्रीमी लेयर) / ईबीसी (क्रीमी लेयर) के आवेदकों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि बीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) / ईबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवार के लिए 400 रुपये का शुल्क लागू है। 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर कृषि पर्यवेक्षक आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • पंजीकरण पर जाएं और एसएसओ पंजीकरण पूरा करें।

  • लॉग इन करें और पद के लिए आवेदन करें।

  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed