फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRC CR Apprentice Recruitment 2026: Apply Online for 51 Posts, 10th and ITI Pass Eligible

RRC CR Apprentice: रेलवे में निकली अप्रेंटिस की भर्ती, 10वीं और आईटीआई पास करें आवेदन; इतना मिलेगा स्टाइपेंड

Wed, 11 Mar 2026 03:13 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 11 Mar 2026 03:13 PM IST
सार

RRC CR Apprentice Recruitment 2026 Notification: आरआरसी रेवले ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 51 प्रशिक्षु पद भरे जाएंगे। 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
RRC CR Apprentice Recruitment 2026: Apply Online for 51 Posts, 10th and ITI Pass Eligible
RRC - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RRC CR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, केंद्रीय रेलवे (RRC-CR) ने  सेंट्रल रेलवे के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 10 मार्च 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।जिसके माध्यम से कुल 51 प्रशिक्षु पदों को भरा जाएगा।  इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 (11:00 बजे) से 9 अप्रैल 2026 (17:00 बजे) तक चलेगी। 

आवेदन की सभी जरूरी शर्तें

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। 10वीं में कम से कम 50% अंक होना जरूरी है। जिस ट्रेड के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसमें आईटीआई (NCVT/SCVT) का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
  • आयु सीमा: इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना अधिसूचना में दी गई तिथि के आधार पर की जाएगी।

100 रुपये लगेगा आवेदन शुल्क

सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान आवेदन फॉर्म में दिए गए ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से करना होगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

देखें आधिकारिक नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना मिलेगा स्टाइपेंड 

चयनित उम्मीदवारों को 1 साल की अवधि के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें नियमों के अनुसार 9,600 रुपये प्रति माह वजीफा दिया जाएगा। हालांकि, उम्मीदवारों के लिए हॉस्टल या रहने की कोई व्यवस्था नहीं की जाएगी, इसलिए उन्हें अपनी रहने की व्यवस्था खुद करनी होगी।

आवेदन करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले Railway Recruitment Cell Central Railway की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें और अपनी बेसिक जानकारी भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर, 10वीं और आईटीआई प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed