फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB / RRC Group D Recruitment 2021: For Group D recruitment, the exam can be conducted in several stages, know how long the exam is expected to be-safalta

RRB/RRC Group D Recruitment 2021: ग्रुप D भर्ती के लिए कई चरणों में किया जा सकता है परीक्षा का आयोजन, जानें कब तक है परीक्षा होने की उम्मीद

Sat, 28 Aug 2021 12:28 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 28 Aug 2021 12:28 PM IST
सार

ग्रुप D भर्ती के लिए रेलवे जल्द ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इस भर्ती के लिए रेलवे ने मार्च 2019 में ही अधिसूचना जारी की थी, लेकिन अभी तक परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका है।

विज्ञापन
RRB / RRC Group D Recruitment 2021: For Group D recruitment, the exam can be conducted in several stages, know how long the exam is expected to be-safalta
rrb group d - फोटो : amar Ujala

विस्तार

भारतीय रेल में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रुप D भर्ती के लिए रेलवे जल्द ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकता है। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए रेलवे ने मार्च 2019 में ही नोटिफिकेशन जारी किया था, लेकिन कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से 2 साल बीत जाने के बाद भी अभी तक इस परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका है। हालांकि अब कोरोना महामारी की स्थिति सुधरने के बाद इसके लिए जल्द ही परीक्षा का आयोजन किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

कई चरणों में किया जा सकता है आयोजन :

कोरोना महामारी की वजह से लोगों के जीवनशैली में काफी परिवर्तन आया है और यह परिवर्तन प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन में भी दिख रहा है। कोरोना काल मे जितने भी परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है सभी परीक्षाओं में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाना अनिवार्य है। ग्रुप D भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, इसलिए एक बार मे इतने अभ्यर्थियों के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परीक्षा का आयोजन किया जाना संभव नही है। इसी वजह से यह उम्मीद लगाई जा रही है कि ग्रुप D परीक्षा का आयोजन रेलवे कई चरणों में कर सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले रेलवे ने NTPC भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 7 चरणों मे किया था।  

विज्ञापन

कब तक है परीक्षा होने की उम्मीद :

ग्रुप D भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का अभ्यर्थी काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। आवेदन किए हुए 2 साल से भी अधिक का समय हो जाने के बावजूद इस भर्ती के लिए अभी तक परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभ्यर्थियों का यह इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है और रेलवे अगस्त के आखिर तक ग्रुप D भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकता है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए RRC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें तैयारी : 

किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में आजकल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इसलिए इन परीक्षाओं में प्रतिस्पर्धा जबरदस्त रूप से बढ़ी है। अगर आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, तो अपनी तैयारी को और भी बेहतर बनाने के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट तथा एक्सपीरियंस फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ाया जाता है। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed