फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB / RRC Group D Exam 2021: Railway will soon organize the exam for recruitment to one lakh Group D posts, get complete information about syllabus and exam pattern here-safalta

RRB/RRC Group D Exam 2021: ग्रुप D के एक लाख पदों पर भर्ती के लिए रेलवे जल्द करेगा परीक्षा का आयोजन, सिलेबस तथा एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी पाए यहाँ

Tue, 03 Aug 2021 02:17 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 03 Aug 2021 02:17 PM IST
सार

ग्रुप D भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे जल्द ही परीक्षा के तारीखों की घोषणा कर सकता है। 1.03 लाख पदों के लिए आयोजित किए जाने वाले इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए 1.15 करोड़ से भी अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
RRB / RRC Group D Exam 2021: Railway will soon organize the exam for recruitment to one lakh Group D posts, get complete information about syllabus and exam pattern here-safalta
rrb group d - फोटो : Amar ujala

विस्तार

NTPC की भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करवाने के बाद अब रेलवे जल्द ही ग्रुप D के पदों के लिए भी भर्ती परीक्षा का आयोजन कर सकता है। गौरतलब है कि रेलवे ने 2019 में ही ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्तियां निकाली थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इन पदों के लिए अभी तक परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका है। हालांकि अब देश में कोरोना की स्थिति सुधर रही है और रेलवे भी लंबित परीक्षाओं का आयोजन करवा रहा है, ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि रेलवे जल्द ही इस परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा कर सकता है। साथ ही अगर आप भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं और इसके लिए बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

कब तक हो सकता है परीक्षा का आयोजन :

रेलवे ने 2019 में NTPC और ग्रुप D के पदों पर भर्ती के लिए एक साथ आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी और अभी NTPC के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन करवा लिया गया है। ऐसे में यह उम्मीद लगाया जा रहा है कि रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा के लिए भी जल्द हो नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित सूचनाओं के लिए RRC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

विज्ञापन

इस पैटर्न पर होगी परीक्षा : 

रेलवे के इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन 3 चरण की परीक्षाओं के बाद किया किया जाएगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में बैठना होगा। CBT में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा और फिर तीसरे चरण में अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है CBT का प्रारूप :

CBT में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और इसके लिए उन्हें 90 मिनट का वक्त दिया जाता है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न  25, मैथ्स सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न, सामान्य सचेतता एवं रीज़निंग  सेक्शन से 30 अंक के 30 प्रश्न तथा करेंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान सेक्शन से 20 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक 3 गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 1 मार्क्स काट लिया जाएगा।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप भी SSC GD, यूपी SI, UPSSSC PET या अन्य किसी भी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़ने पर आपको लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस के साथ साथ फ्री मॉक-टेस्ट, फ्री ई-बुक्स और अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed