RRB Exam Dates: रेलवे ने जारी किया एएलपी, जेई सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम; नोट करें तिथियां
RRB Exam Schedule: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एएलपी, टेक्निशियन और जेई सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इन भर्तियों के लिए आवेदन किया था, वे नीचे भर्ती परीक्षाओं की तिथियां देख सकते हैं।
विस्तार
RRB Exam Dates: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एएलपी, टेक्निशियन, आरपीएफ एसआई और जेई सहित अन्य पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा तिथियां देख सकते हैं। परीक्षाएं इसी महीने, यानी नवंबर से शुरू होंगी। सबसे ज्यादा दिन टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा को दिए गए हैं।
नोट करें परीक्षा तिथियां
- एएलपी - 25, 26, 27, 28, 29 नवंबर
- आरपीएफ एसआई - 2 दिसंबर, 3, 9 और 12 दिसंबर 2024
- टेक्निशियन - 18 दिसंबर, 19, 20, 23, 24, 26, 28 और 29 दिसंबर 2024
- जेई व अन्य - 13 दिसंबर, 16 दिसंबर और 17 दिसंबर 2024
रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा है कि असिस्टेंट लोको पायलट (एलएलपी), आरपीएफ एसआई, टेक्नीशियन, जेई भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले अपनी एग्जाम सिटी की डिटेल्स चेक कर सकेंगे।

ध्यान देने योग्य बातें
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने यह जानकारी साझा की है कि अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। विशेषकर एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए, परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी देखने तथा यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने का लिंक सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले सक्रिय किया जाएगा।
एडमिट कार्ड पर क्या है अपडेट?
अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि से चार दिन पहले अपने ई-कॉल लेटर प्राप्त कर सकेंगे। उदाहरण के लिए, यदि किसी उम्मीदवार की परीक्षा 25 नवंबर को है, तो उसके एडमिट कार्ड 21 या 22 नवंबर को जारी किए जाएंगे। परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले, उम्मीदवारों का आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन परीक्षा केंद्र पर किया जाएगा, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल आधार कार्ड लाना आवश्यक है।
जरूर कराएं आधार वेरिफिकेशन
उम्मीदवारों को एक बार फिर यह सलाह दी जाती है कि यदि उन्होंने पहले से आधार वेरिफिकेशन नहीं किया है, तो वे इसे अवश्य कर लें। परीक्षा केंद्र में आसानी से प्रवेश पाने के लिए अभ्यर्थी अपने क्रेडेंशियल के साथ www.rrbapply.gov.in पर लॉग इन करके अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं। यह प्रक्रिया न केवल समय बचाएगी, बल्कि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा से भी बचाएगी।