फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Para-Medical Exam Tentative Schedule Out, CBT Exam will start from 28 April

RRB Exam Date: रेलवे पैरामेडिकल भर्ती का संभावित कार्यक्रम जारी, अप्रैल में इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

Mon, 24 Mar 2025 12:15 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 24 Mar 2025 12:15 PM IST
सार

RRB Para-Medical Exam: आरआरबी ने पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती परीक्षा के लिए संभावित कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कंप्यूटर आधारित परीक्षा अप्रैल के आखिरी हफ्ते से शुरू होगी।

विज्ञापन
RRB Para-Medical Exam Tentative Schedule Out, CBT Exam will start from 28 April
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RRB Para-Medical Exam: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल स्टाफ (Para-Medical)  की भर्ती परीक्षा के लिए संभावित कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक होगी।
विज्ञापन


एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तिथि देखने और यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने के लिए लिंक सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले लाइव कर दिया जाएगा। जबकि उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि से चार दिन पहले अपने ई-कॉल लेटर या एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और आधार सत्यापन

सुचारू और सुरक्षित परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आरआरबी ने प्रवेश से पहले परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन सत्यापन के लिए अपना मूल आधार कार्ड या अपने ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट लाना होगा।

और भी पढ़ें:- पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर बनने का आखिरी मौका! आज बंद होगी आवेदन विंडो; जल्द भर दें फॉर्म

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आधार सत्यापन पूरा नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे rrbapply.gov.in पर अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करके अपनी पहचान प्रमाणित करें। इसके अतिरिक्त, जिन्होंने आवेदन चरण के दौरान पहले ही अपना आधार सत्यापित कर लिया है, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पंजीकरण और परीक्षा प्रक्रिया के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए उनका आधार यूआईडीएआई प्रणाली में अनलॉक रहे।
 

रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से नर्सिंग अधीक्षक, स्वास्थ्य और मलेरिया निरीक्षक ग्रेड III, फार्मासिस्ट, प्रयोगशाला सहायक ग्रेड II सहित अन्य कई पदों को भरा जाएगा। आरआरबी विभिन्न पैरामेडिकल पदों के लिए 1,376 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चला रहे हैं।
पद रिक्तियां
नर्सिंग सुप्रिटेंडेंट 713
स्वास्थ्य और मलेरिया निरीक्षक ग्रेड III 126
फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) 246
प्रयोगशाला सहायक ग्रेड II 94
रेडियोग्राफर एक्स-रे तकनीशियन 64
प्रयोगशाला सुप्रिटेंडेंट 27
डायलिसिस तकनीशियन 20
फिजियोथेरेपिस्ट ग्रेड II 20
फील्ड वर्कर 19
ईसीजी तकनीशियन 13
क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट 07
डाइटिशियन 05
ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थैरेपिस्ट 04
कार्डियक तकनीशियन 04
ऑप्टोमेट्रिस्ट 04
डेंटल हाइजीनिस्ट 03
परफ्यूजनिस्ट 02
आर्थोपेडिक चिकित्सक 02
कैथ लैब तकनीशियन 02
स्पीच थैरेपिस्ट 01
कुल रिक्तियां 1376

चयन प्रक्रिया

इन भर्ती परीक्षा में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में शामिल होना होगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होंगे उनको मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज परीक्षण से होकर गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों के लिए चयनित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed