फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC Registration 2024 begins for graduate posts, apply link here rrbapply.gov.in

RRB NTPC Registration 2024: आरआरबी एनटीपीसी स्नातक पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, 8113 रिक्तियों पर होगा चयन

Sat, 14 Sep 2024 09:15 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 14 Sep 2024 09:15 AM IST
सार

RRB NTPC Registration 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड आज आरआरबी एनटीपीसी स्नातक पदों के लिए आज आवेदन प्रक्रिया चालू करेगा। इन पदों के लिए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
RRB NTPC Registration 2024 begins for graduate posts, apply link here rrbapply.gov.in
RRB NTPC Registration 2024 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

RRB NTPC Registration 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)  आज 14 सितंबर, 2024 से गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (NTPC) के तहत स्नातक स्तर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट (rrbapply.gov.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आरआरबी एनटीपीसी भर्ती अभियान का लक्ष्य स्नातक और गैर स्नातक दोनों पदों के लिए लगभग 11,558 रिक्तियों को भरना है। इनमें से 8,113 रिक्तियां स्नातक स्तर के लिए और 3,445 गैर स्नातक स्तर के पदों के लिए हैं। स्नातक पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी पंजीकरण 13 अक्तूबर को समाप्त होगा।

विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण (vacancy Details)
रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी स्नातक के कुल 8113 पदों को भरेगा। उम्मीदवार रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं:
मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक: 1,736 रिक्तियां
स्टेशन मास्टर: 994 रिक्तियां
मालगाड़ी प्रबंधक: 3,144 रिक्तियां
जूनियर अकाउंट असिस्टेंट सह टाइपिस्ट: 1,507 रिक्तियां
वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट: 732 रिक्तियां

आवेदन शुल्क (Registration Fees)
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, महिला, पीडब्ल्यूबीडी, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। अन्य सभी उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

आयु सीमा
इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 तक 18 से 36 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया (Selection process)
आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं- कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT), उसके बाद दूसरा चरण सीबीटी, और टाइपिंग स्किल टेस्ट या कंप्यूटर-आधारित योग्यता परीक्षण। सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी पाठ्यक्रम के अनुसार, प्रश्न पत्र में गणित, रीजनिंग और सामान्य जागरूकता विषयों से 100 प्रश्न शामिल होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed