फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC Phase 3 CBT Exam Notification Released, Exams to begin from 31 January

RRB NTPC: फेज-3 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, देखें एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड डिटेल

Thu, 21 Jan 2021 10:28 AM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 21 Jan 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
RRB NTPC Phase 3 CBT Exam Notification Released, Exams to begin from 31 January

RRB NTPC Phase-3 Notification & Exam City Details: रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने एनटीपीसी परीक्षा के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। आरआरबी (RRB) ने एनटीपीसी फेज 3 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। आरआरबी की वेबसाइट पर 20 जनवरी, 2021 को यह नोटिफिकेशन जारी किया गया है। खबर में आगे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

विज्ञापन


नोटिफिकेशन के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी (rrb ntpc) के पहले स्टेज की फेज 3 परीक्षा 31 जनवरी, 2021 से शुरू होगी। करीब 28 लाख उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा 12 फरवरी, 2021 तक कंप्यूटर मोड पर ली जाएगी। इस फेज में जिन उम्मीदवारों को शामिल होना है, उनकी परीक्षा की तारीख व शहर क्या होगा, इसकी जानकारी के लिए लिंक जल्द ही जारी किया जाएगा। आप संबंधित क्षेत्र की आरआरबी वेबसाइट पर जाकर अपना एग्जाम डेट व सिटी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri LIVE 2021: तलाश है सरकारी नौकरी की, तो इन विभागों में कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीपीसी फेज-3 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड/ई-कॉल लेटर्स परीक्षा की तारीख से चार दिन पहले से डाउनलोड कर सकेंगे। यानी अगर आपको 31 जनवरी की परीक्षा में शामिल होना है, तो आप 27 जनवरी 2021 से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस फेज में जिन उम्मीदवारों को शामिल होना है, उन्हें आरआरबी द्वारा उनके ऑनलाइन एप्लीकेशन में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर भी सूचना भेजी जाएगी।

बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड के नोटिस के मुताबिक तीसरे चरण के आरआरबी एनटीपीसी फेज 3 सीबीटी 2021 में लगभग 28 लाख उम्मीदवार सम्मिलित होंगे। इससे पहले 16 जनवरी 2021 से आयोजित की गयी एनटीपीसी सीबीटी 1 फेज 2 परीक्षा में 27 लाख और 28 दिसंबर से 13 जनवरी तक आयोजित एनटीपीसी सीबीटी 1 फेज 1 परीक्षा में 23 लाख उम्मीदवार सम्मिलित हुए थे। 

RRB NTPC Phase-3 Notification देखने के लिए यहां क्लिक करें।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed