फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC Graduate Level Exam 2026: CBT 1 Tentatively Scheduled for December

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट: सीबीट-1 की परीक्षा तिथि घोषित, दिसंबर के चौथे सप्ताह से हो सकती है, देखें नोटिस

Mon, 12 Oct 2026 06:54 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 12 Oct 2026 06:54 PM IST
सार

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 की पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) को लेकर संभावित शेड्यूल जारी किया है। नोटिस के अनुसार, परीक्षा दिसंबर 2026 के चौथे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, परीक्षा की निश्चित तारीखों का एलान बाद में किया जाएगा।
 

विज्ञापन
RRB NTPC Graduate Level Exam 2026: CBT 1 Tentatively Scheduled for December
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड के नोटिस के मुताबिक, सीईएन नंबर 06/2026 के तहत नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए सीबीटी-1 परीक्षा दिसंबर 2026 के चौथे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। फिलहाल यह संभावित कार्यक्रम है। परीक्षा की अंतिम तारीखें तय होने के बाद बोर्ड अलग से आधिकारिक सूचना जारी करेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

उम्मीदवारों को तैयारी के लिए मिला समय

आरआरबी ने संभावित परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया है, ताकि अभ्यर्थी अपनी तैयारी की योजना बना सकें। इसके साथ ही उम्मीदवार परीक्षा के लिए यात्रा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी समय रहते कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संभावित तारीख को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी जारी रखें और आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब आएगा फाइनल शेड्यूल?

रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निश्चित तारीखें तय होने के बाद अलग से नोटिस जारी किया जाएगा। इसलिए अभी दिसंबर के चौथे सप्ताह को संभावित समय माना जाना चाहिए, न कि परीक्षा की पक्की तारीख। उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट के लिए संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए।

विज्ञापन

फर्जी नौकरी के दावों से रहें सावधान

आरआरबी ने उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के नाम पर किए जाने वाले फर्जी दावों से सावधान रहने की सलाह दी है। बोर्ड के अनुसार, चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर किया जाता है। नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले दलालों या अप्रमाणित स्रोतों के झांसे में न आएं। भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए केवल रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर भरोसा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed