फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC Exam 2021: The results of the first phase examination will be released soon, the successful candidates will have to pass in 3 more tests, so start preparing from today itself-safalta

RRB NTPC Exam 2021 : पहले चरण की परीक्षा के परिणाम जल्द ही होंगे जारी, इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को और 3 टेस्ट्स में होना होगा पास, इसलिए आज से ही शुरू कर दें तैयारी

Sun, 24 Oct 2021 01:09 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 24 Oct 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
RRB NTPC Exam 2021: The results of the first phase examination will be released soon, the successful candidates will have to pass in 3 more tests, so start preparing from today itself-safalta
RRB NTPC Exam 2021 - फोटो : Social media

भारतीय रेलवे में नौकरी करना देश के लाखों अभ्यर्थियों का सपना होता है और नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के पदों पर होने वाली नौकरी को तो समाज मे एक प्रतिष्ठित नौकरी के नजरिये से देखा जाता है। गौरतलब है कि रेलवे में इस वक्त NTPC श्रेणी के 35,277 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है और इसके लिए पहले चरण की परीक्षा भी पूरी हो गई है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे। हालांकि, कोरोना महामारी की वजह से इस परीक्षा को आयोजित करने में काफी समय लगा और अंततः यह परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हई है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसलिए अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए यह परीक्षा 7 फेज में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अभी आराम मिलने वाला नहीं है। दरअसल इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन कई चरणों के टेस्ट्स के बाद किया जाना है। अगर आप भी NTPC भर्ती के CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं, तो नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकते हैं परिणाम :
CBT 1 के परिणाम के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं जारी हुई है। लेकिन, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके परिणाम इसी माह के आखिर तक घोषित किए जा सकते हैं। दरअसल इस परीक्षा को सम्पन्न हुए और इसके आंसर-की को जारी हुए काफी समय हो चुका है, इसलिए इसके परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। परिणामों की घोषणा होने के बाद अभ्यर्थी उसे RRB की आधिकारिक वेबसाइट या अपने जोन की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर तथा अन्य डिटेल्स की सहायता से देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 
विज्ञापन

अभी और 3 टेस्ट्स में होना होगा :
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी पाने के लिए अभी काफी पापड़ बेलने होंगे। दरअसल इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन 4 चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाना है। इसलिए जो अभ्यर्थी पहले चरण की लिखित परीक्षा में सफल हो जाएंगे, उन्हें भी कम से कम और 3 चरण के टेस्ट्स में हिस्सा लेना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक पहले चरण की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को CBT 2 में हिस्सा लेना होगा। जो अभ्यर्थी CBT 2 में सफल होंगे, उन्हें पदों की जरूरत के हिसाब से टाइपिंग स्किल टेस्ट या कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। इस चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आखिर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। इसलिए अभ्यर्थियों को अभी से सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें तैयारी :
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक ही जगह सफलता ऐप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed