फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC Exam 2021: The results of the first phase examination can be released till this date, there is competition among more than 350 candidates for 1 seat-safalta

RRB NTPC Exam 2021: पहले चरण की परीक्षा के परिणाम इस तारीख तक हो सकते हैं जारी, 1 सीट के लिए 350 से भी अधिक अभ्यर्थियों के बीच है प्रतिस्पर्धा

Sun, 14 Nov 2021 10:21 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 14 Nov 2021 10:21 AM IST
सार

RRB द्वारा NTPC श्रेणी के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई CBT 1 के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। यह परीक्षा 7 फेज में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
RRB NTPC Exam 2021: The results of the first phase examination can be released till this date, there is competition among more than 350 candidates for 1 seat-safalta
RRB NTPC Exam 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा भारतीय रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर केटेगरी (NTPC) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई पहले चरण की परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। 35,277 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा 7 फेज में आयोजित की गई थी और आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हुई थी। RRB ने इस परीक्षा की आंसर-की बहुत पहले ही जारी कर दी है। लेकिन, अभ्यर्थियों को अभी तक उनका रिजल्ट नहीं मिला है। पहले चरण की इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को NTPC भर्ती के CBT 2 में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। अगर आप भी NTPC भर्ती के CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं, तो नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक जारी किए सकते हैं परिणाम :

CBT 1 के परिणामों को लेकर पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि इसे अक्टूबर महीने के आखिर तक घोषित किया जा सकता है। लेकिन, इसके संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी हुई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBT 1 के परिणाम अब नवंबर माह के आखिर तक जारी किए जा सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। परिणामों की घोषणा होने के बाद अभ्यर्थी उसे RRB की आधिकारिक वेबसाइट या अपने जोन की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर तथा अन्य डिटेल्स की सहायता से देख सकते हैं।

विज्ञापन

1 सीट के लिए 350 से भी अधिक अभ्यर्थियों के बीच है प्रतिस्पर्धा :

NTPC की इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को काफी गंभीर प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। दरअसल इस भर्ती के जरिए कुल 35,277 पदों पर भर्तियां की जानी हैं, लेकिन इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस हिसाब से पदों की संख्या और आवेदकों की संख्या को देखा जाए तो इस भर्ती में एक सीट के लिए तकरीबन 354 अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को यह मान कर चलना चाहिए कि इस परीक्षा में कट ऑफ ज्यादा रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं समेत NDA&NA, SSC GD, UP SI, SSC MTS तथा अन्य कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed