RRB NTPC Admit Card: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र का इंतजार; जानें कब होगा जारी
RRB NTPC Admit Card Date: रेलवे भर्ती बोर्ड पांच जून से एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा आयोजित करने वाला है। परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी हो चुकी है। उम्मीदवारों को अब प्रवेश पत्र का इंतजार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB NTPC Admit Card 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती की सीबीटी-1 परीक्षा 5 जून से शुरू होने वाली है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, उन्हें अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे देना चाहिए। दूसरी ओर उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र का भी इंतजार है।
RRB NTPC City Slip 2025 Out: शहर सूचना पर्ची हो चुकी है जारी
हालांकि, आरआरबी ने शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। इसकी मदद से उम्मीदवार जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा। परीक्षा शहर की पर्ची एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाती है ताकि उम्मीदवार यात्रा की व्यवस्था उसी के अनुसार कर सकें। एडमिट कार्ड पर सटीक तिथि, समय और स्थल का विवरण दिया जाएगा। भर्ती बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख के संबंध में भी विवरण साझा किया है।
RRB NTPC CBT 1 Admit Card: कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
रेलवे भर्ती बोर्ड ने अनुसार, एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती की सीबीटी-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने की तारीख से चार दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 5 जून से शुरू होगी। ऐसे में उम्मीद है कि प्रवेश पत्र संभावित रूप से 1 जून को जारी कर दिया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें आरआरबी एनटीपीसी सिटी स्लिप
- संबंधित आरआरबी क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर CEN नंबर 05/2024 के लिए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार पोर्टल पर जाएं और आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा शहर सूचना पर्ची लिंक देखें।
- अगले चरण में, उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- परीक्षा शहर की सूचना पर्ची स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इसे डाउनलोड करें और तदनुसार यात्रा की व्यवस्था करें।