{"_id":"604f164a8ebc3e592071da4a","slug":"rrb-ntpc-5th-phase-exam-2021-postponed-in-assam-due-to-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआरबी एनटीपीसी 2021: असम में पांचवें चरण की परीक्षा स्थगित","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
आरआरबी एनटीपीसी 2021: असम में पांचवें चरण की परीक्षा स्थगित
Mon, 15 Mar 2021 01:39 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
आरआरबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
RRB NTPC 5th Phase Exam 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असम में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी की 5वीं चरण की परीक्षा 2021 स्थगित कर दी है। असम लोकसभा चुनाव की वजह से आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) पांचवें चरण की परीक्षा को स्थगित किया गया है। वहीं, महाराष्ट्र में RRB NTPC परीक्षा 2021 को तय शेड्यूल के अनुसार कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020: आज जारी हो सकता है परिणाम, ऐसे देख सकेंगे
विज्ञापन
आपको बता दें कि देशभर में आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 4 मार्च, 5, 7, 8, 9, 11, 12, 13, 14, 21 और 27 मार्च 2021 को निर्धारित हैं। इन तारीखों के अलावा, आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2021 को 15, 19 और 20 मार्च को अतिरिक्त तारीखों पर भी निर्धारित किया गया था। दरअसल, असम में आरआरबी एनटीपीसी पांचवें चरण की परीक्षा 27 मार्च को होनी थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 का रिजल्ट जारी
नामांकित उम्मीदवारों को छठे चरण में उपस्थित होने का मौका दिया जाएगा। बोर्ड जल्द ही उम्मीदवारों को पुनर्निर्धारित परीक्षा तिथियों और परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी देगा। वहीं, नागपुर और महाराष्ट्र में आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) पांचवें चरण की परीक्षा 15, 19 और 21 मार्च को आयोजित होगी। यह परीक्षा कोविड-19 दिशा-निर्देशों के तहत कराई जाएगी।