RRB NTPC 2022 : किसी भी वक्त जारी हो सकता है NTPC भर्ती के CBT 1 का रिजल्ट, रेलवे की अन्य भर्तियों की तुलना में इस भर्ती में है बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा
NTPC भर्ती के CBT 1 का रिजल्ट रेलवे किसी भी वक्त जारी कर सकती है। 35,277 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
विस्तार
भारतीय रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई पहले चरण की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार किसी भी वक्त समाप्त हो सकता है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा इस संबंध में जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इस परीक्षा का रिजल्ट 15 जनवरी 2022 तक जारी किया जाना है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी उसे RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकेंगे। गौरतलब है की RRB ने इस भर्ती के लिए परीक्षा 7 फेज में आयोजित की थी और आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हुई थी। अगर आपने भी इस परीक्षा में हिस्सा लिया है और अब NTPC भर्ती के CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं, तो नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।
रेलवे की अन्य भर्तियों की तुलना में इस भर्ती में है बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा :
RRB द्वारा आयोजित की जा रही NTPC भर्ती में रेलवे की अन्य भर्तियों की तुलना में काफी अधिक प्रतिस्पर्धा है। दरअसल NTPC भर्ती के जरिए कुल 35,277 पदों को भरा जाना है और इसमें हिस्सा लेने के लिए 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं, 2019 में ही निकली ग्रुप D भर्ती के जरिए तकरीबन 1.03 लाख पदों को भरा जाना है और इसमें शामिल होने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस हिसाब से देखा जाए तो NTPC भर्ती में जहाँ एक सीट के लिए 354 अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, वहीं ग्रुप D भर्ती में एक सीट के लिए तकरीबन 112 अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इन आकड़ो को देखकर आप समझ सकते हैं की NTPC भर्ती में अन्य भर्तियों से कितनी अधिक प्रतिस्पर्धा है।
यह भी पढ़ें:
RRB NTPC सैलरी
RRB NTPC सिलेबस
RRB NTPC एलिजिबिलिटी
कितने अभ्यर्थियों को मिलेगा CBT 2 में बैठने का मौका :
NTPC भर्ती के पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन, इस भर्ती के जरिए 35,277 पदों को ही भरा जाना है। इसलिए रेलवे काफी संख्या में अभ्यर्थियों को पहले चरण की परीक्षा के बाद ही बाहर करेगी। इस भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक रेलवे CBT 1 में कुल रिक्तियों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकती है। इस हिसाब से देखा जाए तो रेलवे कुल 7,05,540 अभ्यर्थियों को CBT 2 में बैठने का मौका दे सकती है। हालांकि, अभ्यर्थियों की संख्या में रेलवे जरूरत के हिसाब से बदलाव भी कर सकती है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, UPTET/CTET जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं और इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।