फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC 2020 Railway NTPC first phase exam begins follow these guidelines

RRB NTPC 2020: रेलवे एनटीपीसी पहले चरण की परीक्षा आज से शुरू, ये दिशा-निर्देश करने होंगे फॉलो 

Mon, 28 Dec 2020 10:55 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 28 Dec 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
RRB NTPC 2020 Railway NTPC first phase exam begins follow  these guidelines
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

RRB NTPC 2020: रेलवे भर्ती बोर्ड के प्रथम चरण की सीबीटी परीक्षा आज यानी कि 28 दिसंबर से शुरू हो गई है। RRB NTPC प्रथम चरण की परीक्षा 28 दिसंबर 2020 से 13 जनवरी 2021 तक होगी। प्रथम चरण की CBT परीक्षा में करीब 23 लाख अभ्यर्थी एग्जाम में बैठेंगे। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) पद पर चयन के लिए आयोजित की जाती है।

विज्ञापन

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एनटीपीसी सीबीटी 1 का आयोजन सुबह की पाली में 10.30 बजे से शुरू हो चुका है और दोपहर की पाली में दोपहर 3 बजे से होगा। परीक्षा की अवधि 90 मिनट है। दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए अवधि 120 मिनट होगी। परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों के पालन के तहत होगा। रेलवे भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को फेस्क मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी रुमाल या गमछा बांधकर परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। परीक्षा केंद्रों को परीक्षा से पहले पूरी तरह से सेनिटाइज किया जाएगा।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर छह फीट की दूरी पर बैठकर अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अगर किसी अभ्यर्थी का मास्क ठीक नहीं है, तो उसे परीक्षा केंद्र पर दूसरा  मास्क दिया जाएगा।  परीक्षा से पहले अभ्यर्थी को स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र देना होगा। पहले चरण की परीक्षा 90 मिनट की होगी। जिसमें 100 प्रश्न होंगे। जनरल अवेयरनेस से 40, मैथ्स व रीजनिंग से 30-30 प्रश्न होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed